सावधान! हथेली के ये 3 निशान होते हैं बेहद अशुभ, जीवन में ला सकते हैं आर्थिक तंगी का बड़ा तूफान

Hast Rekha: ज्योतिष शास्त्र की महत्वपूर्ण शाखा हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, हमारी हथेलियों में छिपा हर निशान और हर लकीर हमारे भविष्य का आईना होती है. जहां कुछ रेखाएं व्यक्ति को फर्श से अर्श तक ले जाती हैं, वहीं कुछ अशुभ निशान ऐसे भी होते हैं जो बने-बनाए काम बिगाड़ देते हैं और जीवन में दरिद्रता का कारण बनते हैं. हस्तरेखा शास्त्र के जानकार बताते हैं कि अगर कड़ी मेहनत के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल रही है या हमेशा धन की कमी बनी रहती है, तो एक बार अपनी हथेली जरूर देखें क्योंकि इन्हें देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि जीवन में आर्थिक स्थिति कैसी रहने वाली है. अगर कोई व्यक्ति संकट आने से पहले उसके संकेतों को जान लेता है तो भारी आर्थिक नुकसान से बच सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं उन 3 अशुभ संकेतों के बारे में जो दुर्भाग्य का प्रतीक माने जाते हैं.

हथेली के पर्वतों पर द्वीप का निशान
हस्तरेखा शास्त्र में ‘द्वीप’ के निशान को एक गंभीर दोष माना जाता है. यह निशान हथेली के जिस भी पर्वत पर होता है, उस ग्रह के शुभ प्रभावों को नष्ट कर देता है. ऐसे में अगर आपकी तर्जनी उंगली के नीचे स्थित गुरु पर्वत पर द्वीप है, तो यह सामाजिक मान-सम्मान में भारी कमी ला सकता है. ऐसे जातकों को करियर में बाधाएं आती हैं और अक्सर कड़ी मेहनत के बावजूद पद-प्रतिष्ठा नहीं मिल पाती. यह निशान व्यक्ति के आत्मविश्वास को कमजोर करता है और उसे गलत निर्णयों की ओर धकेलता है.

अनामिका उंगली पर क्षैतिज या आड़ी रेखाएं

हमारी अनामिका उंगली (रिंग फिंगर) सूर्य का प्रतिनिधित्व करती है, जो यश, वैभव और सफलता का कारक है. हस्तरेखा विशेषज्ञों के अनुसार, इस उंगली पर पड़ी आड़ी या क्षैतिज रेखाएं शुभ नहीं होतीं. ये रेखाएं जातक के जीवन में संघर्ष को बढ़ाती हैं. ऐसी रेखाएं होने पर व्यक्ति को समाज में अपयश का सामना करना पड़ सकता है. यह इस बात का संकेत है कि आपके प्रयासों का फल आपको नहीं मिल पा रहा है और भाग्य आपका साथ छोड़ रहा है.

भाग्य रेखा पर काला तिल

भाग्य रेखा वह लकीर है जो व्यक्ति की आर्थिक स्थिति और तरक्की को दर्शाती है. ऐसे में अगर इस महत्वपूर्ण रेखा पर कोई काला तिल उभर आए, तो यह एक बड़ा चेतावनी संकेत हो सकता है. भाग्य रेखा पर तिल का होना धन हानि और कंगाली का संकेत माना जाता है. ऐसे लोगों के पास पैसा टिकता नहीं है और वे अक्सर कर्ज के जाल में फंस जाते हैं. इसके अलावा यह निशान बताता है कि आपके चलते हुए कार्यों में अचानक बाधा आएगी और सफलता हाथ आते-आते रह जाएगी.