इन तारीखों में जन्‍मे लोगों के लिए सबसे शुभ है दिवाली, अचानक मिलेगा पैसा

Numerology Predictions by date of birth in Hindi: भाग्‍य बड़ी चीज है और आज इसकी मदद से कुछ लोगों को बड़ा लाभ होने के योग हैं. अंक राशिफल के अनुसार मूलांक 2, मूलांक 3, मूलांक 4 और मूलांक 6 वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ हैं. जानिए अंक राशिफल के अनुसार 20 अक्‍टूबर का दिन किन तारीखों में जन्‍मे लोगों के लिए शुभ है.

मूलांक 2
जिन लोगों की बर्थडेट 2, 11, 20 या 29 है उनका मूलांक 2 होगा. आज का दिन मूलांक 2 के जातकों को प्रोफेशनल लाइफ में उन्‍नति और पर्सनल लाइफ में प्रेम देगा. सकारात्‍मक सोच रखें. शुभ अंक- 2 शुभ रंग- सफेद

मूलांक 3
जिन लोगों का जन्‍म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है. मूलांक 3 वाले लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अनुकूल है. निवेश से लाभ होने के संकेत हैं. लव लाइफ अच्‍छी रहेगी. शुभ अंक- 7 शुभ रंग- गुलाबी

मूलांक 4
जिन लोगों की जन्‍मतारीख 4, 13, 22 या 31 है उनका मूलांक 4 होता है. ये जातक दिवाली की छुट्टियों का पूरा आनंद लेंगे. पैसे कमाने का नया जरिया मिल सकता है. सेहत भी अच्‍छी रहेगी. शुभ अंक- 3 शुभ रंग- पीला

मूलांक 6
जिन लोगों की जन्‍मतारीख 6, 15 या 24 है, उनका मूलांक 6 होता है. ये लोग परिवार के साथ बहुत अच्‍छा समय बिताएंगे. घर में प्रेम और खुशी का माहौल रहेगा. करियर में उन्‍नति होगी और धन लाभ होने के प्रबल संकेत हैं. शुभ अंक- 5 शुभ रंग- नीला