Ank Jyotish: अंक ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक मूलांक का विशेष महत्व बताया गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि किन तारीखों में जन्मी लड़कियां अपने पति के जीवन में राजयोग लेकर आती हैं और परिवार में सौभाग्य बरसाती हैं.
मूलांक होता है खास
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक अंक की एक अलग पहचान और विशेषता होती है, जो किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व और भविष्य को समझने में मदद करती है. किसी भी इंसान का मूलांक उसकी जन्मतिथि से निकाला जाता है, जो हमेशा 1 से 9 के बीच की संख्या होती है. प्रत्येक मूलांक का एक ग्रह स्वामी होता है, जो उसके स्वभाव और जीवन की दिशा को प्रभावित करता है.
मूलांक 6
आज हम बात करेंगे उन लड़कियों की, जिनका जन्म महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो. इनका मूलांक 6 माना जाता है और इस अंक के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. शुक्र ग्रह सौंदर्य, आकर्षण, प्रेम और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.
पति के लिए क्यों होती हैं भाग्यशाली?
मूलांक 6 वाली लड़कियां अपने पति के लिए बहुत शुभ मानी जाती हैं. ये अपने जीवनसाथी को सच्चे दिल से प्रेम करती हैं और हर परिस्थिति में उनका साथ निभाती हैं. अपने पति की जरूरतों और भावनाओं को समझने में ये बेहद संवेदनशील होती हैं.
पति के जीवन में लाती हैं राजयोग
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब ये अपने पति के किसी काम में सहयोग करती हैं, तो वह कार्य सफलता और ऊंचाई तक पहुंचता है. यही कारण है कि इन्हें अपने पति के जीवन में राजयोग जैसा सुख और ऐश्वर्य प्रदान करने वाला माना जाता है.
मूलांक 6 की लड़कियों का स्वभाव
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 6 की लड़कियां स्वभाव से आकर्षक, सुंदर और मिलनसार होती हैं. ये परिवार और रिश्तों का महत्व अच्छे से समझती हैं और अपने प्रियजनों का विशेष ध्यान रखती हैं उत्तम गृहिणी कहलाती हैं.
पति का जीवन रहता है खुशहाल
मूलांक 6 से संबंध रखने वाली लड़कियां अपने पति के जीवन में सुख-सौंदर्य और खुशहाली लाने की क्षमता रखती हैं. इन्हें अपने लिए और अपने पति दोनों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली माना जाता है. ये परिवार के लिए सौभाग्य लेकर आती हैं.