मकर संक्रांति पर करें राशि अनुसार दान, पुण्य प्राप्ति करना है तो जानें क्या है सूर्य देव को अर्घ्य देने का सही तरीका

Makar Sankranti Arghya Vidhi 2026: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति पर्व का बहुत महत्व है. सूर्य देव धनु राशि से निकलेंगे और मकर राशि में गोचर कर जाएंगे जिससे मकर संक्राति होगी. इस दिन से ‘उत्तरायण’ शुरू हो जाएगा. इस पर्व पर स्नान दान का बहुत महत्व है. साथ ही इस तिथि पर सूर्यदेव को सही तरीके से अर्घ्य दें को पुण्य की प्राप्ति होती है , मान-सम्मान में वृद्धि होती है और शरीर स्वस्थ रहेगा. पंचांग के अनुसार, इस साल 2026 में मकर संक्रांति पर्व 14 जनवरी को ही मनाई जाएगी. आइए जानें मकर संक्रांति पर सूर्य देव को अर्घ्य देने की सही विधि और राशि अनुसार क्या दान करें.

सूर्य देव को अर्घ्य देने का तरीका
मकर संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और साफ लाल रंग का कपड़ा पहनें.
तांबे के लोटे में शुद्ध जल लें और उसमें लाल फूल, कुमकुम, अक्षत और काला तिल डालें.
दोनों हाथों से लोटे को पकड़ें और अपने सिर के ऊपर ले जाएं. धीरे-धीरे जल की धार चढ़ाएं.
जल चढ़ते समय जल की धार के बीच से सूर्य देव को देखें. ये किरणें शरीर के लिए अच्छा होता है.
अर्घ्य देने के बाद उस जगह तीन बार क्लॉकवाइज परिक्रमा करें. ध्यान रहे कि जल को किसी बर्तन में ही गिराएं.

मकर संक्रांति पर राशि अनुसार दान (Daan According to Zodiac Sign)

मेष राशि (Aries): मेष राशि वाले गुड़ का दान दें. हर कार्य सफल होगा और कुंडली में कमजोर ग्रह मजबूत होंगे.

वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि वाले चावल का दान करें. बिजनस में लाभ होगा और जीवन में खुशियां आएगी.

मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि वाले मूंग की दाल की खिचड़ी दान करें व गाय को चारा खिलाएं. शुभ समाचार प्राप्त होगा.

कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि वाले चावल, मिश्री और तिल का दान दें. करियर में सफलता प्राप्त होगी.

सिंह राशि (Leo): सिंह राशि वाले तिल, गुड़, गेहूं, सोना दान दें. अटके काम बनेंगे. जीवन में सुख-शांति आएगी.

कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि वाले गाय को हरा चारा खिलाएं, मूंग की दाल की खिचड़ी बनाकर दान करें. ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी.

तुला राशि (Libra): तुला राशि वाले सफेद कपड़ा, चीनी और कंबल दान करें. घर में सुख समृद्धि आएगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि वाले तिल और गुड़ का दान दें. अचानक धन प्राप्ति हो सकती है और रुके काम बनेंगे.

धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि वाले केसर का दान दें. कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी और सम्मान बढ़ेगा.

मकर राशि (Capricorn): मकर राशि वाले तेल और तिल का दान करें. विरोधी परास्त होंगे और जीवन में शुभता आएगी.

कुंभ राशि (Aquarius): कुंभ राशि वाले गरीब-अपंगों को भोजन का दान करें. आय के नए स्रोत भी बनेंगे.

मीन राशि (Pisces): मीन राशि वाले रेशमी कपड़ा, तिल, चने की दाल और चावल का दान करें. घर में समृद्धि आएगी.