कठिन संघर्षों को चीरकर सफलता चूमती है इनके कदम, इस खास मूलांक के लोग बनते हैं अरबों की संपत्ति के मालिक

अंक ज्योतिष के अनुसार, यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 8 बनता है. इस अंक के अधिपति देवता न्याय के कारक ‘शनि देव’ हैं, जो व्यक्ति को धैर्यवान और गंभीर बनाते हैं. इस मूलांक वालों को कठिन संघर्षों के बाद बड़ी सफलता मिलती है.

शनि का प्रभाव और व्यक्तित्व
मूलांक 8 के जातक स्वभाव से अत्यंत शांत और स्थिर होते हैं. ये किसी भी विषय पर उथली सोच रखने के बजाय, उसकी गहराई तक जाना पसंद करते हैं. शनि देव के प्रभाव के कारण इनमें न्यायप्रियता कूट-कूट कर भरी होती है. ये न तो किसी के साथ अन्याय करते हैं और न ही गलत का साथ देते हैं. मेहनत की कमाई और ईमानदारी इनके जीवन का मूल मंत्र होता है.

सीधा नहीं होता सफलता का रास्ता
इस मूलांक के जातकों के लिए सफलता का रास्ता सीधा नहीं होता. इन्हें जीवन के शुरुआती दौर में शिक्षा और करियर को लेकर काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. ये लोग इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, मशीनरी और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में विशेष महारत हासिल करते हैं.

मेहनत ही चाबी है
मूलांक 8 वालों के लिए शॉर्टकट कभी काम नहीं आता. इन्हें सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना ही पड़ता है. अक्सर देखा गया है कि इन तारीखों में जन्मे लोगों का करियर एक उम्र के बाद (अक्सर 30 के बाद) तेज रफ्तार पकड़ता है, लेकिन एक बार जब ये सफल होते हैं, तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखते.

लव लाइफ और वैवाहिक जीवन की चुनौतियां
भावनाओं के मामले में मूलांक 8 के लोग थोड़े अंतर्मुखी होते हैं. ये प्रेम संबंधों में पूरी निष्ठा और वफादारी निभाते हैं, लेकिन बदले में इन्हें अक्सर मानसिक कष्ट या अलगाव का सामना करना पड़ता है. अपने रिश्तों को बचाने के लिए ये आखिरी दम तक प्रयास करते हैं, मगर शनि की गंभीरता के कारण कभी-कभी इनके साथी इन्हें समझ नहीं पाते.