Numerology Shani Dev Priya Mulank 8: अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 8 शनि देव से संबंधित संख्या है. मूलांक 8 के जातकों को शनिदेव बहुत सम्मान और धन देते हैं. आइए इस बारे में विस्तार से जानें.
मूलांक 8
मूलांक 8 उन लोगों का होता है जिसका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुई हो. मूलांक 8 का शनि ग्रह से गहरा संबंध है ऐसे में इस मूलांक के जातक मेहनती और कर्मठ होते हैं. ये जातक शनि देव के प्रिय होते हैं.
मेहनत से धन कमाने वाले लोग
शनिदेव के सकारात्मक प्रभाव के कारण मूलांक 8 के जातक बड़े कारोबारी और मेहनत से धन कमाने वाले होते हैं. ये जातक किसी भी मुद्दे को लेकर समान भाव रखते हैं और न्याय के पक्ष में होते हैं.
उसूलों से समझौता नहीं करते
मूलांक 8 के लोग किसी भी परिस्थिति को मैनेज कर सकते हैं और उसूलों से समझौता कभी नहीं करते हैं. भौतिक सुख के पीछे नहीं भागते हैं लेकिन धन खूब कमाते हैं. भाग्य की जगह कर्म पर विश्वास करते हैं.
होते हैं बड़े कारोबारी
शनिदेव की कृपा से मूलांक 8 के जातक दूरदर्शी होते हैं और एक बेहतरीन टीम लीडर होते हैं. बड़े कारोबारी होते हैं और अपने जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करते हैं. स्वतंत्रता पसंद ये लोग किसी के दबाव में नहीं आते हैं. मनी सेविंग करने में माहिर ये लोग योजना बनाकर हर काम करते हैं. ये लोग न चापलूसी करते हैं और न नहीं खुद की चापलूसी करने वाले को पसंद करते हैं.
किसी क्षेत्र में अच्छा काम करते हैं मूलांक 8 के लोग
अंक शास्त्र अनुसार शनि ग्रह के प्रभाव के कारण मूलांक 8 के जातक प्रापर्टी, रियल स्टेट या फिर ऑयल, खनिज वाले कारोबार में सफलता मिल सकती है. ये जातक बहुत अच्छे वकील होते हैं और जज भी बनने की क्षमता रखते हैं. बड़ी कंपनी के मालिक बनने की क्षमता भी मूलांक 8 वालों के पास कूट कूट कर होती है.