जोखिम उठाने से नहीं डरते इस मूलांक के लोग, हर चुनौती का डटकर करते हैं सामना

नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में यह बताया गया है कि हर मूलांक का संबंध किसी-न-किसी ग्रह से होता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जीवन में रिस्क लेने से नहीं डरते और न ही किसी परिस्थिति में अपना धैर्य खोते हैं। चलिए जानते हैं इस मूलांक से जुड़ी कुछ और खास बातें।

इस ग्रह से होता है संबंध
आज हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 8 के जातकों के बारे में। अंक ज्योतिष शास्त्र (Numerology) के अनुसार, मूलांक 8 के लोगों की जन्मतिथि 8, 17 या 26 होती है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी शनि हैं। शनि के प्रभाव से इस मूलांक के लोग कर्म और अनुशासन प्रिय होते हैं।

होती है ये खासियत
मूलांक 8 के जातकों (Personality and Nature) की खासियत की बात करें, तो यह लोग बेहद मेहनती, न्यायप्रिय और गंभीर होने के साथ-साथ महत्वाकांक्षी और अनुशासित भी होते हैं। ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास करते हैं और अपनी मेहनत के दम पर सफलता हासिल करते हैं। साथ ही इनकी ये खासियत भी होती है कि यह लोग रिस्क लेने से नहीं डरते।

मूलांक 8 से जुड़ी खास बातें
अंक ज्योतिष शास्त्र (Mulank 8 Numerology) में यह माना गया है मूलांक 8 के जातक कभी किसी को धोखा नहीं देते। साथ ही इन लोगों की यह भी खासियत होती है कि मुश्किल-से-मुश्किल परिस्थिति में भी अपना धैर्य नहीं खोते नहीं खोत और उस परिस्थिति का डटकर सामना करने हैं।

इस मूलांक से जुड़ी एक और खास बात यह है कि इन्हें अपने जीवन के शुरुआती दौर में काफी संघर्ष का सामना करना पड़ता है, लेकिन 30 की उम्र के बाद इनके लिए सफलता प्राप्ति की संभावना बढ़ जाती है।