Grahan 2026 effect on Rashi : सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण खगोलीय दुनिया की अहम घटनाएं हैं. लेकिन धर्म और ज्योतिष में इन्हें बहुत महत्व दिया गया है. ग्रहण को अशुभ माना जाता है और इस दौरान कोई शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. वहीं लोगों के जीवन पर भी ग्रहण अशुभ असर डालते हैं. साल 2026 में लग रहे ग्रहण भी कुछ लोगों को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक तौर पर भारी कष्ट दे सकते हैं. ऐसे में इन जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है.
2026 का पहला सूर्य ग्रहण कुंभ राशि पर भारी
17 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में लग रहा सूर्य ग्रहण वलयाकाल सूर्य ग्रहण होगा. यह सूर्य ग्रहण कुंभ राशि वालों को अशुभ फल दे सकता है. इन लोगों के करियर में बड़ा बदलाव आ सकता है. रिश्तों में गलतफहमियां दूरियां पैदा करेंगी. तनाव बढ़ेगा. धैर्य से काम लें. साथ ही बड़ा फैसला जल्दबाजी में ना लें.
2026 का पहला चंद्र ग्रहण कन्या राशि के लिए अशुभ
साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को कन्या राशि में लगेगा और यह भारत में नजर आएगा. लिहाजा इस ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा. यह चंद्र ग्रहण होलिका दहन के दिन लग रहा है. कन्या राशि वालों को इस दौरान खासा इमोशनल डिस्टरर्बेंस, धन हानि, बीमारी या चोट का सामना करना पड़ सकता है. लिहाजा बचकर रहें.
2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कर्क राशि में
12 अगस्त 2026 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कर्क राशि में लगेगा. यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा लेकिन भारत में नजर नहीं आएगा. फिर भी इस समय कर्क राशि के जातकों को बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है. किसी से बहस ना करें, रिस्की इंवेस्टमेंट ना करें. वाहन संभलकर चलाएं.
2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण मीन राशि में
साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को मीन राशि में लगेगा. यह ग्रहण बहुत ताकतवर रहेगा और मीन राशि वालों पर नकारात्मक असर डालेगा. इन लोगों को आर्थिक नुकसान हो सकता है. लिहाजा लेन-देन में सावधानी रखें. भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेंगे. निर्णय लेने में समस्या आएगी. इसलिए इस समय जल्दबाजी से बचें. मेडिटेशन करें.