Jay Bhanushali-Mahi Vij Divorce Confirmed: जय भानुशाली और माही विज कई सालों से टीवी की फेवरेट कपल में से एक हैं, जिन्हें फैंस से काफी प्यार मिलता रहा है. वहीं कुछ समय से दोनों के तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया था मगर कपल द्वारा किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी ना मिलने के चलते फैंस को उम्मीद थी कि ये महज अफवाह हैं. लेकिन ये अफवाह अब सच का रुप ले चुकी है. जी हां! जय भानुशाली और माही विज ने अपने 14 साल के रिश्ते पर पुल स्टोप लगाते हुए एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया है. इस सैपरेशन की जानकारी खुद दोनों ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक लॉन्ग नोट शेयर कर दी है.
14 साल की खुशहाल शादी का हुआ अंत
कपल ने तलाक की जानकारी देते हुए बताया कि ये फैसला दोनों ने आपसी सहमति से लिया है और उनकी 14 साल की शादी का सफर अब खत्म होता है. वहीं इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी दुखी दिखाई दे रहे हैं क्योंकि वो माही और जय को लंबे समय तक एक हैप्पी और स्ट्रांग फैमिली के रुप में देख रहे थे. लेकिन तलाक की खबरों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसमें सबसे पहला
सवाल ये है कि आखिर कपल ने ये फैसला क्यों लिया?
तलाक के बाद भी रहेंगे दोस्त
जय भानुशाली और माही विज ने एक ही स्टोरी शेयर कर लिखा, ‘आज हम एक ऐसे रास्ते पर पहुंचे हैं, जिसे जीवन ने हमारे लिए चुना है. हमने साथ मिलकर प्यार, तरक्की, समझदारी और इंसानियत के शेयर कि गई कीमतों को आगे बढ़ाया है. शांति के लिए, हमारे बच्चों के लिए, खुशी के लिए और सबसे जरूरी- एक-दूसरे के लिए, हमने अलग होने का फैसला लिया है. हम सबसे पहले अच्छे दोस्त रहेंगे और जो भी जिंदगी हमारे सामने लाएगी, उसका सामना हम पूरे सम्मान और समझदारी के साथ करेंगे.
दिमागी रुप से खुश नहीं था साथ में कपल
कपल ने आगे लिखा, ‘अब हमारा रास्ता अलग है, लेकिन इस फैसले में कोई बुरा नहीं है. ये कहानी नेगेटिव या किसी गलत के बारे में नहीं है. कृपया समझें कि हम ये कदम शांति, सुकून और अपने दिमागी स्वास्थ्य के लिए उठा रहे हैं. किसी और वजह से नहीं. हम एक-दूसरे का सम्मान करते रहेंगे, एक-दूसरे का साथ देंगे और एक-दूसरे के लिए दुआ करते रहेंगे. हम आपसे भी यही रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारे इस फैसले का सम्मान करें, हमें प्यार और समझ दें, और हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखें, ताकि हम आगे बढ़ सकें. माही और जय भानुशाली.’