इन गलतियों से घर में हो जाएगा प्रेत आत्मा का बसेरा, गरुड़ पुराण से जानें क्या करें और क्या नहीं

Garuda Purana:हम अपने रोजमर्रा के जीवन में कई तरह के कार्य करते हैं. लेकिन शास्त्रों में कहा गया है कि कुछ गलतियां ऐसी होती हैं, जो न केवल अशुभ प्रभाव डालती हैं बल्कि घर-परिवार पर प्रेत और नकारात्मक शक्तियों का वास भी कर सकती हैं. गरुड़ पुराण, जो कि 18 महापुराणों में से एक है, उसमें भगवान विष्णु ने मृत्यु, परलोक, नरक-स्वर्ग, पुनर्जन्म, पाप-पुण्य और आत्मा के बारे में विस्तार से बताया है. इसके नीतिसार खंड में यह भी उल्लेख है कि हमें किन कार्यों को करना चाहिए और किन गलत आदतों से बचना चाहि. जिन घरों में इन गलतियों को नजरअंदाज किया जाता है, वहां नकारात्मक ऊर्जा और प्रेत आत्माएं आकर्षित हो जाती हैं. आइए जानते हैं कि किन गलतियों की वजह घर में प्रेत आरत्मा का वास होता है.

घर की गंदगी
गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जिस घर में सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता, वहां नकारात्मक शक्तियां शीघ्र सक्रिय हो जाती हैं. अव्यवस्थित घर, कोनों में जमा कचरा या गंदगी प्रेत आत्माओं को आकर्षित करती है. जहां घर में थूकना या गंदगी फैली रहती है, वहां देवी-देवता भी अधिक देर तक नहीं ठहरते और उस स्थान पर प्रेतों का वास होने लगता है.

पुण्य कार्यों की उपेक्षा

शास्त्रों के अनुसार, जो लोग धर्म और पुण्य के कार्यों में रुचि नहीं लेते, उनके घरों पर भी नकारात्मकता का प्रभाव बढ़ने लगता है. दान, व्रत और पूजा-पाठ जैसे कार्य न करने से अशुभ ऊर्जा का प्रवेश होता है. रोजाना स्नान करने और भोजन ग्रहण करने से प्रेत आत्माओं का प्रभाव दूर रहता है.

आलस्य और धार्मिक कार्यों की अनदेखी

गरुड़ पुराण के अनुसार कुछ आदतें घर में दरिद्रता और दुर्भाग्य को न्योता देती हैं. घर की महिलाएं यदि देर तक सोती हैं. रात के जूठे बर्तन सुबह तक छोड़ दिए जाते हैं. घर में पूजा-पाठ नहीं होता और बड़ों का सम्मान नहीं किया जाता.ऐसे घरों में धीरे-धीरे दरिद्रता और अशुभ शक्तियों का असर दिखाई देने लगता है.