बहुत भाग्यशाली होते हैं वो लोग जिनके शरीर पर इस जगह होता है तिल, आप भी चेक करें!

Meaning Lucky Moles: किसी व्यक्ति के शरीर पर अलग अलग अंगो पर मौजूद तिल उस व्यक्ति के बारे में कई तरह की बातें बताते हैं. व्यक्ति के भविष्य और उसके जीवन से जुड़े कई रहस्यों के बारे में तिल से ही जानकारी हासिल की जा सकती है. शरीर के अलग अलग अंगों पर तिल का होना व्यक्ति के स्वभाव के बारे में गहरी जानकारी देता है. इन तिल से व्यक्ति के भविष्य का अनुमान भी लगा सकते हैं. इस कड़ी में हम जानेंगे कि आखिर लड़कों के शरीर के अंग पर पाए जाने वाले तिल उनके बारे में क्या बताते हैं. व्यक्ति के शरीर पर उभरा तिल उनके भाग्य और उनके व्यक्तित्व के बारे में क्या बताते हैं.

किसी व्यक्ति के सीने पर तिल
समुद्र शास्त्र की मानें तो जिन लड़कों के सीने पर तिल हो भाग्य उनका बहुत साथ देता है. ऐसे लोगों के जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती है. ये लोग खुले विचारों वाले होते हैं. ऐसे लड़के अपने मन की बात खुलकर बताते हैं और अपने प्यार के रिश्ते को शादी तक लेकर जातें हैं.

किसी व्यक्ति के माथे पर तिल
किसी लड़के के माथे पर तिल का होना बताता है कि वह व्यक्ति जिससे भी प्यार करेगा सच्चा प्यार करें. ऐसे लड़के जिनके माथे के दाहिने ओर तिल हो वे लोग निपुणता और अपने विषय के जानकार होते हैं. जिन लोगों के माथे पर बायीं ओर तिल होता है वे लोग फिजूलखर्च करने में माहिर होते होते हैं.

किसी व्यक्ति के होंठ पर तिल
अगर किसी महिला या पुरुष के पर के होंठ तिल हो तो उसका व्यक्तित्व आकर्षक होता है और ऐसे लोग बहुत सुंदर होते हैं. ऐसे लोगों का स्वभाव भी बहुत अच्छा होता है. ऐसे लड़के किसी भी लड़की से सच्चा प्यार करते हैं और बहुत बुद्धिमान होते हैं.

किसी व्यक्ति के जांघों पर तिल
अगर किसी लड़के के जांघ पर तिल हो तो ऐसे लोग बहुत मिलनसार होते हैं. यही कारण है कि ये बहुत जल्दी अपने दोस्त बना लेते हैं. ये लोग बहुत मेहनती होते हैं और जीवन में जो भी सफलता पाते हैं अपनी मेहनत से ही पाते हैं.