प्यार में क्यों अधूरा रह जाता है इनका साथ? जानें किन मूलांक वालों के लिए मुश्किल भरा होता है प्रेम का सफर

Ank Jyotish: अंकज्योतिष एक ऐसी प्राचीन विद्या है जो अंकों के माध्यम से हमारे स्वभाव, भविष्य और प्रेम संबंधों के रहस्यों को उजागर करती है. आइए आज जानते हैं मूलांक 5 वाले जातकों के बारे में, जो दिमाग से तो बहुत तेज होते हैं, लेकिन दिल के मामले में थोड़े कच्चे रह जाते हैं.

अपना मूलांक कैसे पहचानें?
मूलांक मालूम करना बहुत आसान है. अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 है. इस अंक का स्वामी बुध ग्रह है, जिसे बुद्धि, तर्क और संवाद का कारक माना जाता है.

चतुर और जिज्ञासु
मूलांक 5 वाले लोग स्वभाव से बेहद चतुर और जिज्ञासु होते हैं. बुध के प्रभाव के कारण इनकी समझने की शक्ति अद्भुत होती है. ये किसी भी जटिल परिस्थिति का विश्लेषण पलक झपकते ही कर लेते हैं और सटीक निर्णय लेने में माहिर होते हैं.

जोखिम उठाने का साहस
इन लोगों में जोखिम उठाने का साहस होता है. ये लकीर के फकीर बनकर रहना पसंद नहीं करते, बल्कि नए रास्तों की तलाश करते हैं. यही कारण है कि बिजनेस और स्टार्टअप की दुनिया में मूलांक 5 के लोग बहुत नाम और पैसा कमाते हैं. इनकी ‘स्मार्ट प्लानिंग’ इन्हें भीड़ से अलग करती है.

संवाद की कला
अपनी बात को प्रभावशाली तरीके से रखना इनकी सबसे बड़ी ताकत है. ये अपनी बातों से किसी का भी दिल जीत सकते हैं. चाहे कार्यस्थल हो या सामाजिक समारोह, अपनी वाकपटुता के कारण ये हमेशा आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं.

प्यार के मामले में क्यों मिलती है असफलता?
इतनी खूबियों के बाद भी, मूलांक 5 वालों की ‘लव लाइफ’ अक्सर उतार-चढ़ाव भरी रहती है. मूलांक 5 का स्वभाव चंचल होता है. इन्हें जीवन में बोरियत पसंद नहीं होती. कभी-कभी रिश्तों में ठहराव आने पर ये ऊब महसूस करने लगते हैं, जिससे पार्टनर के साथ अनबन हो जाती है.