Palmistry Prediction:इंसान के जीवन में भाग्य और कर्म का बड़ा महत्व माना गया है.कुछ लोग भाग्य को सबकुछ मानते हैं, तो कुछ लोग केवल अपने कर्म पर भरोसा करते हैं. लेकिन, हस्तरेखा शास्त्र बताता है कि हाथ की रेखाएं व्यक्ति के जीवन के उतार-चढ़ाव और भविष्य की दिशा को दर्शाती हैं. इनमें से सबसे महत्वपूर्ण है भाग्य रेखा, जो इस बात का संकेत देती है कि इंसान का जीवन संघर्षपूर्णरहेगाया सफलता और सुख-सुविधाओं से भरपूर. आइए जानते हैं कि हथेली में भाग्य रेखा कहां होती है और भाग्य रेखा से जीवन के बारे में क्या पता चलता है.
कहां होती है हथेली में भाग्य रेखा?
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली के निचले हिस्से (मणिबंध) से ऊपर की ओर शनि पर्वत या सूर्य पर्वत तक जाने वाली रेखा को भाग्य रेखा कहते हैं. यह कभी जीवन रेखा से निकलती है, कभी मस्तिष्क रेखा से आगे बढ़ती है और कई बार हथेली के बीच से भी शुरू हो जाती है. यदि भाग्य रेखा साफ, गहरी और सीधी हो तो इसे अत्यंत शुभ माना जाता है.
सूर्य पर्वत तक पहुंचने वाली भाग्य रेखा
अगर किसी व्यक्ति की भाग्य रेखाअनामिकाउंगली के नीचे स्थित सूर्य पर्वत तक जाती है, तो यह जीवन में उच्च पद और सम्मान का संकेत है. ऐसे लोग प्रशासन, राजनीति या सरकारी सेवा में सफल होते हैं. साथ ही समाज में प्रतिष्ठा और लोकप्रियता पाते हैं. सूर्य की शुभता के कारण उनका जीवन राजसी सुख-सुविधाओं से भर जाता है.
राहु क्षेत्र मेंविशेषभाग्य रेखा
हथेली का मध्य भाग राहु क्षेत्र कहलाता है. यदि इस क्षेत्र में दोहरी भाग्य रेखा हो, या रेखा यहीं शुरू होकर यहीं समाप्त हो जाए, अथवा यह बीच में दो भागों में बंट जाए, तो ऐसे लोगों को अचानक धन लाभ होता है. ऐसे लोग बिजनेसमेंसफल होते हैं. अचानक नौकरी परिवर्तन या नया कार्य उन्हें बड़ी सफलता दिलाता है. राहु क्षेत्र की विशेष भाग्य रेखा अक्सर लोगों को अपेक्षा से अधिक धनवान बना देती है.
अचानक धन लाभ दिलाने वाली भाग्य रेखा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, कुछ खास स्थितियां ऐसी होती हैं, जब भाग्य रेखा अप्रत्याशित धन की ओर संकेत करती है. ऐसे में अगर भाग्य रेखा चंद्र रेखा से निकलकर मस्तिष्क रेखा को काटती है, तो यह अचानक धन लाभ का संकेत है. यदि भाग्य रेखा की कोई शाखा बुध पर्वत (कनिष्ठा अंगुली के नीचे का उभरा भाग) तक जाती है, तो ऐसे व्यक्ति व्यापार में अत्यधिक लाभ कमाते हैं और किस्मत उनका पूरा साथ देती है.