इस मूलांक की महिलाएं बन सकती हैं लाइफ की ‘लक्ष्मी’, साथ मिलने से बदल जाएगी किस्मत

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष (Numerology) एक प्राचीन विद्या है जो किसी व्यक्ति के जन्मांक के आधार पर उसके व्यक्तित्व, स्वभाव, आकर्षण और भविष्य के रहस्यों को उजागर करती है. माना जाता है कि जिस तारीख को व्यक्ति जन्म लेता है, उसी से उसका मूलांक (Mulank) तय होता है, और यही मूलांक उसके व्यक्तित्व की दिशा और प्रभाव को निर्धारित करता है.

किन मूलांकों की महिला बदल सकती हैं किस्मत?
खासकर महिलाओं में कुछ मूलांक ऐसे होते हैं जिनमें स्वाभाविक रूप से सुंदरता, आकर्षण और सौभाग्य का संगम देखने को मिलता है. आइए जानते हैं किन मूलांक की महिलाएं न सिर्फ रूप में बला की खूबसूरत होती हैं, बल्कि दूसरों की किस्मत भी बदल सकती हैं.

मूलांक 1
जिन महिलाओं का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। इस अंक का स्वामी ग्रह सूर्य है, जो शक्ति, नेतृत्व और आत्मविश्वास का प्रतीक है. मूलांक 1 की महिलाएं स्वभाव से स्वतंत्र और दृढ़ इच्छाशक्ति वाली होती हैं.

मूलांक 1
इनके व्यक्तित्व में एक करिश्मा होता है जो दूसरों को सहज ही आकर्षित करता है. ये जहां भी जाती हैं, अपनी ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता से सब पर प्रभाव डालती हैं. कहा जाता है कि मूलांक 1 की महिलाएं जिस व्यक्ति के जीवन में आती हैं, उसकी किस्मत में उजाला और प्रगति के नए द्वार खुल जाते हैं.

मूलांक 3
अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 है और इसका स्वामी ग्रह गुरु (बृहस्पति) है. यह ग्रह ज्ञान, सकारात्मकता और सौम्यता का प्रतिनिधित्व करता है. मूलांक 3 की महिलाएं बेहद आकर्षक और सौम्य स्वभाव की होती हैं.

मूलांक 3
ये दिल से दयालु और संवेदनशील होती हैं, जिससे लोग इनकी ओर सहज ही खिंच जाते हैं. इनकी मुस्कान में अपनापन और आंखों में आत्मविश्वास झलकता है. माना जाता है कि ये अपने जीवनसाथी के लिए अत्यंत शुभ होती हैं और वैवाहिक जीवन में स्थिरता और सौभाग्य लेकर आती हैं.

मूलांक 6
यदि आपका जन्म महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 6 होता है. इस अंक का स्वामी ग्रह शुक्र है, जिसे सौंदर्य, प्रेम और कला का प्रतीक माना जाता है. मूलांक 6 की महिलाएं प्राकृतिक रूप से आकर्षक होती हैं. इनकी त्वचा में अनोखी चमक, आंखों में गहराई और मुस्कान में चुंबकीय खिंचाव होता है. ये फैशन-सेंस में भी निपुण होती हैं और जहां भी जाती हैं, वहां अपनी उपस्थिति से सबका ध्यान आकर्षित कर लेती हैं. इन महिलाओं को भाग्यशाली माना जाता है. इनके साथ रहने से जीवन में प्रेम, समृद्धि और सफलता के अवसर बढ़ते हैं.