अभी अभीः यूपी में नहीं होगा कोई डिप्टी सीएम, जानिए कौन-कौन बनेगा कैबिनेट मंत्री!

इस खबर को शेयर करें


नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद योगी आदित्यनाथ एक बार फिर प्रदेश की सत्ता संभालने वाले हैं। गुरुवार को भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को दोबारा विधायक दल का नेता चुन लिया है और कल शपथ ग्रहण करके योगी फिर सीएम बन जाएंगे। लेकिन अभी तक नई योगी सरकार में डिप्टी सीएम को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। इसके पीछे की वजह है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संबोधन। योगी आदित्यनाथ के विधायक दल का नेता चुनने के बाद शाह ने ऐसा क्या कह दिया कि यूपी की नई सरकार में डिप्टी सीएम को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है। जानिए कैसे।

यूपी की नई सरकार में केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा अगले डिप्टी सीएम होंगे या नहीं या फिर कोई और होगा या अभी भाजपा का इसे लेकर कोई प्लानिंग नहीं है। ये असमंजस उस वक्त और बढ़ गया है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को ‘पूर्व’ कहकर संबोधित किया। गुरुवार शाम को लखनऊ में योगी आदित्यनाथ को जब विधायक दल का नेता चुना गया तो अपने संबोधन में गृह मंत्री अमित शाह ने केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा के लिए ‘पूर्व उप मुख्यमंत्री’ कहकर संबोधित किया। जानकार मानते हैं कि अमित शाह ने ऐसे ही इन शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया होगा।

देखिए यूपी के संभावित मंत्रियों की लिस्ट
योगी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट को लेकर कहा जा रहा है कि स्वतंत्र देव सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। श्रीकांत शर्मा को दोबारा मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। पूर्व IPS असीम अरुण मंत्री बनाए जाएंगे। सिद्धार्थ नाथ सिंह दोबारा मंत्री बन सकते हैं। महेंद्र सिंह को अहम मंत्रालय मिल सकता है। बेबी रानी मौर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। जितिन प्रसाद फिर मंत्री बनेंगे। अनिल राजभर फिर मंत्री बनाए जा सकते हैं। ब्राह्मण समाज से सुनील शर्मा को मंत्री बनाया जाएगा। जाट नेता भूपेंद्र चौधरी मंत्री बनाए जा सकते हैं। निषाद पार्टी के संजय निषाद का कैबिनेट मंत्री बनना तय माना जा रहा है। अश्विनी त्यागी को भी योगी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। सतीश महाना भी योगी मंत्रिमंडल में नजर आ सकते हैं। बृजेश पाठक भी योगी कैबिनेट में फिर नजर आ सकते हैं।