यूपी की कई ट्रेनों के रूट बदले, प्रयागराज-वाराणसी समेत इन ट्रेनों के देखें शेड्यूल

इस खबर को शेयर करें

प्रयागराज. प्रयागराज जंक्शन पर चल रहे विकास कार्यों के कारण 21 जून तक ब्लॉक लिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे की तमाम ट्रेनें गुरुवार से बदले रूट से जाएंगी। 05183 छपरा-पनवेल विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औड़िहार-जौनपुर-वाराणसी-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर होकर चलाई जाएगी। यह गाड़ी अस्थाई रूप से प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर रात 10.22 बजे पहुंचेगी। यहां दो मिनट का ठहराव होगा।

05194 पनवेल-छपरा विशेष गाड़ी पनवेल से परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी-जौनपुर-औड़िहार से होकर चलाई जाएगी। प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर भोर में 1.45 बजे पहुंचेगी और 02.05 बजे रवाना होगी। 08795 गोंदिया-छपरा विशेष गाड़ी छह मई, 13 व 20 मई को परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी-जौनपुर-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी।

प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर सुबह 11.50 बजे पहुंचेगी और दोपहर 12.05 बजे छूटेगी। वापसी में 08796 छपरा-गोंदिया विशेष गाड़ी सात, 14 व 21 मई को परिवर्तित मार्ग औड़िहार-जौनपुर-वाराणसी-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी। प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर सुबह 03.38 बजे पहुंचेगी। यहां दो मिनट का ठहराव होगा। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि 01102 गोरखपुर-दादर 10 जून से परिवर्तित मार्ग होकर प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर रात 09.40 बजे पहुंचेगी।

रांची-नई दिल्ली साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन कल से
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से रांची-नई दिल्ली-रांची साप्ताहिक ग्रीष्मकाल विशेष गाड़ी चलाई जाएगी। 02877 रांची-नई दिल्ली साप्ताहिक ग्रीष्मकाल विशेष गाड़ी 10 मई से 28 जून के बीच प्रत्येक शुक्रवार से चलेगी। यह ट्रेन रांची से रात 11.55 बजे प्रस्थान करेगी, जो दोपहर 1.30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और रात 10.20 बजे नई दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। जबकि वापसी में 02878 नई दिल्ली-रांची साप्ताहिक ग्रीष्मकाल विशेष गाड़ी 11 मई से 29 जून के बीच प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। यह गाड़ी नई दिल्ली जंक्शन से रात 11.45 बजे प्रस्थान करेगी। जो अगले दिन रविवार को सुबह 930 बजे प्रयागराज जंक्शन पर पहुंचेगी। रांची जंक्शन पर रात 12.15 बजे पहुंचेगी।