साल भर चल सकती है रूस-यूक्रेन के बीच जंग, NATO के महासचिव की चेतावनी

इस खबर को शेयर करें

कीव/मॉस्को/वाशिंगटन। रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग 43वें दिन भी जारी है। दोनों में से कोई देश झुकने के लिए तैयार नहीं है। यूक्रेन के मैरियूपोल में रूस ने खतरनाक तरीके से तबाही मचाई है। यहां के महापौर ने बताया कि शहर में अब तक 5000 लोगों की मौत हो चुकी है। महापौर वाडियम बोइचेंको ने बुधवार को बताया कि मारे गए लोगों में 210 बच्चे हैं। वहीं यूक्रेन पर हमले के लिए रूस को संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद से निलंबित करने के संबंध में अमेरिका द्वारा प्रस्तावित कदम पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में गुरुवार को मतदान होगा।

यूक्रेन के बूचा में पकड़े गए संदिग्ध, रूसी जासूस होने का शक
यूक्रेनी शहर बूचा में कमांडो ने कुछ संदिग्धों को पकड़ा है। उनपर रूसी जासूस होने का शक है।

साल भर चल सकती है रूस-यूक्रेन जंग, NATO के महासचिव की चेतावनी
नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में महीनों या साल भी लग सकते हैं, इसलिए सहयोगी देशों को रूसी आक्रमण का मुकाबला करने में यूक्रेन का समर्थन करना जारी रखना चाहिए।

रूस के खिलाफ युद्ध जीत सकता है यूक्रेन
अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने बुधवार को दावा किया कि यूक्रेन रूस के खिलाफ युद्ध जीत सकता है। उन्होंने इसके पीछे पुतिन की चाल का असफल होना बताया है। उन्होंने कहा कि पुतिन एक भी रणनीतिक उद्देश्य में सफल नहीं हो सके हैं।

अमेरिका ने पुतिन की बेटी पर लगाए प्रतिबंध
व्हाइट हाउस ने रूस पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की, जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 2 बेटियों पर पहली बार व्यक्तिगत प्रतिबंध शामिल हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि इस प्रतिबंध के तहत वे दोनों अब अमेरिकी बैंक से या कंपनी से किसी भी तरह के लेन-देन नहीं कर पाएंगी।

ब्रिटेन ने रूस के खिलाफ लगाए अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध
रूस को युद्ध के मैदान से पीछे धकेलने के लिए ब्रिटेन ने बुधवार को अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। जिसमें देश के सबसे बड़े बैंक स्बेरबैंक की संपत्ति के लेन-देन पर पूर्ण रोक और ब्रिटेन से रूस जाने वाले सभी निवेश को समाप्त करना भी शामिल है। वहीं प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बयान देते हुए कहा कि यूक्रेनी शहर बुचा में रूसी सेना द्वारा नागरिकों पर किए गए हमले नरसंहार से कुछ कम नहीं दिखते।

Russia Ukraine War Live: साल भर चल सकती है रूस-यूक्रेन के बीच जंग, NATO के महासचिव की चेतावनी
रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग 43वें दिन भी जारी है। दोनों में से कोई देश झुकने के लिए तैयार नहीं है। यूक्रेन के मैरियूपोल में रूस ने खतरनाक तरीके से तबाही मचाई है। यहां के महापौर ने बताया कि शहर में अब तक 5000 लोगों की मौत हो चुकी है। महापौर वाडियम बोइचेंको ने बुधवार को बताया कि मारे गए लोगों में 210 बच्चे हैं। वहीं यूक्रेन पर हमले के लिए रूस को संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद से निलंबित करने के संबंध में अमेरिका द्वारा प्रस्तावित कदम पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में गुरुवार को मतदान होगा।