हरियाणा में महिला कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 12 सितंबर स…

इस खबर को शेयर करें

हरियाणा। कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस में महिला कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 का शेड्यूल जारी कर दिया है। एचएसएससी कांस्टेबल जीडी (महिला) की लिखित परीक्षा (ओएमआर आधारित) 18-09-2021 और 19-09-2021 को विभिन्न जिला मुख्यालयों में होगी।

नए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 18 सितंबर को शायंकालीन सत्र में और 19 सितंबर 2021 को सुबह और शाम दोनों सत्रों में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

एचएससी ने कहा कि 3 अगस्त 2021 को जारी नोटिस के अनुसार बाकी शर्तें यथावत रहेंगी। अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 12-09-2021 से जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट http://hssc.gov.in/ से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा का स्थान व समय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एचएसएससी की वेबसाइट पर जा सकते हैं।