सूर्या को गाली… बदजुबान हुआ पाकिस्तान, मोहम्मद यूसुफ ने टीवी पर की नापाक हरकत

Abuse of Surya... Pakistan became foul-mouthed, Mohammad Yusuf did a dirty act on TV
Abuse of Surya... Pakistan became foul-mouthed, Mohammad Yusuf did a dirty act on TV

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला खत्म हुए 2 दिन बीत चुके हैं. लेकिन पाकिस्तान हार और बेइज्जती के बाद हालत खराब है. भारत के खिलाफ आईसीसी और एसीसी से शिकायत करने के बाद अब पाकिस्तान बदजुबान हो गया है. पूर्व पाक क्रिकेटर मोहम्मद युसुफ बेशरमी पर उतरे और उन्होंने एक टीवी शो के दौरान सूर्या को गाली तक दे डाली. इतना ही नहीं, टीम इंडिया पर उन्होंने सरेआम चीटिंग के आरोप भी मढ़ दिए हैं.

भारत ने 7 विकेट से जीता मुकाबला

टीम इंडिया ने 7 विकेट से पाकिस्तान को पटखनी दी थी. इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने साइलेंट प्रोटेस्ट किया और पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाया. टॉस के दौरान भी उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को नजरअंदाज ही कर दिया. पाकिस्तान इसके बाद से तिलमिलाया हुआ है और आईसीसी से मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को पैनल से हटाने की मांग कर दी. को हटाने से इनकार कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की इस डिमांड को रिजेक्ट कर दिया है. अब मोहम्मद युसुफ के बयान से खलबली मची हुई है.

क्या बोले मोहम्मद युसुफ?

एक टीवी शो के दौरान युसुफ ने सूर्यकुमार का नाम जानवर के नाम में तब्दील कर दिया. इसके बाद उन्होंने टीम इंडिया पर चीटिंग के आरोप लगाए और कहा कि ‘टीम इंडिया को शर्म आनी चाहिए जिस तरह से वह जीतने की कोशिश कर रहे हैं. अंपायर को साथ में लाकर या रेफरी को टॉर्चर करवा रहे हैं. ये एक हाई नोट है. उनके अंपायर को देखें तो उंगली शायद मोदी को दे दी. जब हम लोग आउट करते थे तो उंगली नहीं उठती थी.’

रेफरी पर PCB ने लगाए थे आरोप

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रेफरी एंडी पायक्राॉफ्ट भारत के हाथ न मिलाने पर आरोप लगाए थे. लेकिन ICC ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया है. ICC ने पाकिस्तान की डिमांड रिजेक्ट की और पीसीबी को इसकी जानकारी दे दी है. हालांकि, पाकिस्तान की तरफ से गीदड़भभकी भी देखने को मिली थी. पाकिस्तान ने कहा था कि अगर मैच रेफरी को नहीं हटाया गया तो वह एशिया कप में बाकी के मुकाबले नहीं खेलेगा.