Shimron Hetmyer Baby: शिमरन हेटमायर के घर आई खुशी, धाकड़ बल्लेबाज ने शेयर किया वीडियो

Shimron Hetmyer Baby: Khushi came to Shimron Hetmyer's house
Shimron Hetmyer Baby: Khushi came to Shimron Hetmyer's house
इस खबर को शेयर करें

इंडियन प्रीमियर लीग-2022 के बीच सीजन राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को छोड़ स्वदेश लौटने वाले शिमरन हेटमायर के घर खुश खबरी आई है। गुयाना में उनकी वाइफ ने बच्चे को जन्म दिया है। इस खास मौके पर वह वाइफ के साथ थे। उन्होंने गुवाना से बच्चे का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए यह खुश खबरी अपने चाहने वालों के साथ शेयर की।

उन्होंने लिखा- आपका दुनिया में स्वागत है। बहुत-बहुत प्यार। बता दें कि फॉर्म में चल रहे हेटमायर ने अपने दम पर इस सीजन में कई मैच जितवाए थे। पंजाब के खिलाफ आखिरी मैच में उन्होंने नाबाद 31 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिससे टीम ने 190 रनों का लक्ष्य पाया था।

जब वह स्वदेश लौट रहे थे तो रॉयल्स ने ट्वीट किया, ‘हम उनकी (हेटमायर) हर तरह से मदद कर रहे हैं और हमारी शुभकामनाएं उनके और उनकी पत्नी निर्वाणी के साथ हैं।’ फ्रेंचाइजी ने बताया कि हेटमायर बच्चे के जन्म के बाद मुंबई लौटेंगे और आईपीएल के शेष मैचों में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि शिमरोन फिर मुंबई लौटेंगे और आईपीएल 2022 (IPL 2022) में हमारे बाकी बचे मैचों में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।’ रॉयल्स ने अपने आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स को हराया था। उसका अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स से होगा।