YouTube PiP Feature Free: दुनिया के सबसे लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने अपने करोड़ों फ्री यूजर्स को बड़ा तोहफा देने जा रहा है. लंबे समय के इंताजर के बाद गूगल के स्वामित्व वाली कंपनी अब अपने प्रीमियम फीचर पिक्चर-इन-पिक्चर यानी PiP को दुनिया भर के सभी यूजर्स के लिए फ्री करने जा रही है. अब तक यह खास फीचर केवल अमेरिका में ही सभी के लिए मौजूद था, वहीं भारत समेत दूसरे देशों में इसके लिए YouTube Premium का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता था. लेकिन अब गूगल ने साफ कर दिया है कि आने वाले कुछ महीनों में इसे पूरी तरह से रोलआउट कर दिया जाएगा.
क्या है Picture-in-Picture फीचर?
PiP फीचर मल्टीटास्किंग करने वाले यूजर्स के लिए बहुत ही कमाल का फीचर है. इस फीचर की सहायता से आप यूट्यूब पर वीडियो देखते हुए अपने फोन में दूसरे ऐप्स जैसे WhatsApp, फेसबुक या दूसरे ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. जब आप वीडियो प्ले करते हुए होम बटन दबाते हैं या ऊपर की ओर स्वाइप करते हैं, तो वीडियो बंद होने के बजाय एक छोटी सी फ्लोटिंग विंडो में प्ले होता रहता है. आप इस छोटी विंडो को स्क्रीन पर कहीं भी खिसका सकते हैं और वीडियो देखते हुए दूसरे ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.
कैसे करें इसका इस्तेमाल?
अगर आप इस फीचर को ऑन या बंद करना चाहते हैं तो इसका प्रोसेस बहुत ही आसान है-
अपने फोन की Settings में जाकर Apps चुनें, फिर YouTube पर जाएं और
Advanced सेक्शन में Picture-in-Picture को परमिशन दें.
अगर आप यदि यूट्यूब के इस फीचर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो इसे बंद करने का भी ऑप्शन आपके पास है. इसके लिए आप यूट्यूब ऐप की Settings में जाएं, यहां Playback पर क्लिक करें और वहां से PiP मोड को ऑन या ऑफ कर सकेंगे.
इस तरह से कर सकेंगे बंद
वीडियो जब बंद करना होतो तब आप मिनी प्लेयर पर X आइकन दबाकर या उसे स्क्रीन के नीचे की तरफ ड्रैग करके हटा सकते हैं.
यूजर की पसंद पर फोकस
यूट्यूब ने यह फैसला ऐसे समय पर लिया है जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एडिक्टिव डिजाइन यानी लत लगाने वाले फीचर्स को लेकर बहस चल रही है. हाल ही में यूट्यूब ने Shorts के लिए भी टाइम मैनेजमेंट टूल पेश किए हैं, जिससे यूजर्स अपनी मर्जी से शॉर्ट्स वीडियो की मात्रा को सीमित कर सकते हैं. कंपनी अब यूजर की सुविधा और उनकी डिजिटल वेलबीइंग के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है.