सावधान! फेस्टिव सीजन Sale के ऑफर्स में छुपा है बड़ा जाल, एक क्लिक और खाली हो जाएगा अकाउंट

Protect Yourself from Scams: हाल ही में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. स्कैमर्स अलग-अलग तरीके से आम लोगों को झांसे में ले रहे हैं. जिसमें AI के जरिए ठगी के मामले सामने आए है. दूसरी तरफ फेस्टिवल सीजन भी जल्द शुरू होने वाला है, नवरात्रि, दीवाली और भाई दूज जैसे कई त्योहार इन दिनों मनाए जाएंगे.

जिसके चलते लोग जोर-शोर से शॉपिंग करते हैं. लेकिन इस बीच साइबर फ्रॉड का खतरा भी बढ़ता जाता है. फर्जी सेल, फेक वेबसाइट और भारी डिस्काउंट का झांसा देकर अपराधी क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को निशाना बनाते हैं. अगर आप भी त्योहारों के मौके पर खरीदारी कर रहे हैं, तो उससे पहले कुछ खास बातों का जरूर ध्यान रखें. आइए जानते हैं डिटेल में.

फ्री डिस्काउंट और ऑफर्स से बचें
साइबर अपराधी सेल के दौरान लोगों को मैसेज, ई-मेल, व्हाट्सएप या टेलीग्राम का इस्तमाल करके भारी डिस्काउंट का लालच देते हैं. जिसमें कई ऑफर्स फ्री-क्रेडिट कार्ड, बड़ी छूट और गिफ्ट वाउटर देने का दावा किया जाता है. अगर आप भूल से भी अफना अकाउंट नंबर, सीवीवी या पासवर्ड जैसी पर्सनल डिटेल शेयर करते हैं, तो मिनटों में आपकी मेहनत की कमाई और अकाउंट खाली कर देते हैं.

फर्जी लिंक्स पर क्लिक न करें
अक्सर त्योहार के सीजन में व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ग्रेट सेल ऑफर्स, गिफ्ट वाउटर, कूपन कोड और भारी डिस्काउंट जैसे मैसेज आ सकते हैं. गलती से भी इन लिंक्स पर क्लिक न करें, इससे आपको फोन में खतरनाक मालवेयर डाउनलोड हो सकता है जिससे आपका सारा पर्सनल डेटा और पासवर्ड चोरी हो जाता है.

एक्सपर्ट्स भी यह कहते हैं कि आपको समय-समय पर अपने क्रेडिट-डेबिट कार्ड का पिन अपडेट करना चाहिए. ध्यान रखें कि हमेशा मजबूत पासवर्ड ही बनाएं और बैंकिंग ई-मेल अकाउंट की सुरक्षा का खास ख्याल रखें. आपके कार्ड से कब और कितनी पेमेंट हुई इसकी जानकारी भी वक्त-वक्त पर देखते रहें.