Best Sleep Gadgets 2026: आज की बिजी और भागदौड़ भरी जिंदगी में एक अच्छी नींद हर किसी को नहीं आती है. लेकिन अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है. नींद की कमी न केवल हमारी मेंटल हेल्थ को प्रभावित करती है बल्कि हमारी लंबी उम्र और सेहत पर भी गहरा असर डाल रही है. वर्ल्ड स्लीप डे 2026 के मौके पर दुनिया भर के एक्सपर्ट्स अब स्लीप हाइजीन के साथ-साथ स्लीप टेक की भी बातें करने लगे हैं. बेडरूम सिर्फ सोने का कमरा नहीं बल्कि एक स्लीप सैंक्चुअरी यानी एक ऐसा स्थान जिसे वैज्ञानिक रूप से आपके शरीर को पूरी तरह रिलैक्स करने के लिए डिजाइन किया गया हो.
वर्ल्ड स्लीप डे के मौके पर एक्सपर्ट्स का मानना है कि केवल आरामदायक बेड ही अच्छी नींद के लिए काफी नहीं है. हमारे रूम का वातावरण भी अच्छी नींद की क्वालिटी तय करता है. आजकल स्लीप सैंक्चुअरी का ट्रेंड धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है जहां टेक्नोलॉजी और आराम मिलकर आपको गहरी नींद दिलाने में मदद करते हैं. अगर आप भी रात भर करवटें बदलते रहते हैं और दिनभर थकान महसूस करते हैं तो 5 शानदार गैजेट्स आपके बेडरूम को पूरी तरह बदल सकते हैं, और आपको अच्छी नींद दिला सकते हैं.
अच्छी नींद आए इसके लिए जरूरी होता है शांत और साफ हवा वाला कमरा. इसके लिए Dyson HushJet Purifier Compact को खास तौर पर डिजाइन किया गया है जो कमरे की हवा को साफ करने के साथ-साथ बहुत ही कम आवाज में काम करता है. इसमें एडवांस फिल्ट्रेशन सिस्टम और मजबूत एयरफ्लो दिया गया है, जो कमरे की हवा को साफ करने में मदद करता है. यह डिवाइस Dyson स्टोर्स ऑनलाइन स्टोर पर करीब ₹29900 में मिल रहा है.
क्या आप जानते हैं कि आपके गद्दे में धूल और गंदगी के छोटे कण अपने आप जमा हो जाते हैं? इससे भी आपकी नींद में खलल पड़ता है. इसके लिए मार्केट में कई वैक्यूम क्लीनर आते हैं. आप Dyson V12s Detect Slim Submarine Vacuum को भी ले सकते हैं, जिसमें खास Hair Screw Tool दिया गया है जो गद्दे से बाल और धूल को तेजी से साफ करने में मदद करता है. इसे आप ₹55900 में खरीद सकते हैं.
अगर आप सोते समय हल्की सी भी आवाज से जग जाते हैं तो आपको ईयरप्लग्स का इस्तेमाल करना चाहिए. वैसे तो बहुत सारे ईयरप्लग्स मार्केट में मौजूद हैं लेकिन आप Loop Switch 2 Earplugs भी खरीद सकते हैं. जिसमें अलग-अलग नॉइज रिडक्शन मोड दिए गए हैं, जिससे आप अपने आसपास के माहौल के मुताबिक आवाज कम ज्यादा कर सकते हैं. इसके सॉफ्ट सिलिकॉन टिप्स रात भर पहनने में आरामदायक होते हैं. इसे आप 4999 में खरीद सकते हैं.
सोने से पहले रिलैक्स होना जरूरी होता है, इससे नींद अच्छी आती है और थकान भी दूर हो जाती है. Amazon Echo Dot 5th Gen में मौजूद Alexa वॉइस असिस्टेंट की सहायता से आप वॉइस कमांड देकर रिलैक्सिंग म्यूजिक, मेडिटेशन साउंड या स्लीप टाइमर मिनटों में सेट कर सकते हैं. कमाल की बात यह है कि यह स्मार्ट होम डिवाइस लाइट्स जैसे दूसरे स्मार्ट गैजेट्स को भी कंट्रोल कर सकता है. इसकी कीमत ₹5,499 है.
बेडरूम में ज्यादा सामान होने से भी नींद प्रभावित हो सकती है और मन अशांत रहता है. बेडरूम से केबलों के झंजट को दूर करने के लिए आप DailyObjects Surge Foldaway 3-in-1 Wireless Charger भी ले सकते हैं, जिसकी सहायता से आप एक साथ स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स चार्ज कर सकते हैं. बात करें इसकी कीमत की तो इसे आप 7499 में खरीद सकते हैं.