Instagram पर आज लगभग हर शख्स एक्टिव हो चुका है. जिसे देखो वो या तो रील्स देख रहा है या फिर बनाने में लगा हुआ है. हम में से कई लोग ऐसे हैं जो हर दिन घंटों रील्स देखते हुए बिता देते हैं. हालांकि, इस दौरान जिस एक परेशानी का हर किसी को सामना करना पड़ता है, वो ये है कि अगर हम कोई रील देखकर आगे बढ़ गए और फिर उसे देखना चाहें तो वह रील शायद ही हमें फिर देखने को मिल पाए. इसके लिए हमें उस रील को फिर से देखने के लिए सेव करना बेहद जरूरी होता है. वहीं, अब आपको अपनी इस समस्या का भी हल मिलने वाला है.
दिलचस्प है Instagram का ये फीचर
यूजर्स के एक्सपीरियंस को और स्मूद बनाने के लिए अब Instagram अपने प्लेटफॉर्म को अपडेट करते हुए नए फीचर्स लेकर आया है. अगर आप किसी देखी हुई रील को फिर से देखना चाहते हैं तो इसके लिए अब उसे सेव करने की या घंटों तक रील्स को स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. क्योंकि इंस्टाग्राम के लेटेस्ट फीचर के तहत आपके लिए यह काम अब बेहद आसान हो गया है. इस फीचर को ‘वॉच हिस्ट्री’ नाम दिया गया है, जो लॉन्च हो चुका है.
CEO एडम मोसेरी ने किया लॉन्च
Instagram के CEO एडम मोसेरी ने इस नए फीचर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वॉच फीचर को लॉन्च कर दिया गया है. उन्होंने इसे लेकर एक वीडियो के जरिए कहा, ‘उम्मीद है कि अब आप उन चीजों को आसानी से ढूंढ पाएंगे जो आपको पहले नहीं मिल पा रही थीं.’ इस फीचर के बारे में ऐलान करते ही कई यूजर्स ने मोसेरी का शुक्रिया अदा करना शुरू कर दिया.
चलिए जानते हैं कि वॉच हिस्ट्री का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं.
1. सबसे पहले इंस्टाग्राम की Settings में जाएं.
2. अब Your Activity वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
3. यहां आपको Watch History का ऑप्शन दिखेगा. इसे सेलेक्ट कर लें.
इस फीचर पर टैप करते ही आप वो रील्स भी देख पाएंगे जो आप पहले भी देख चुके हैं. इनमें से अगर कोई रील आप काफी वक्त से ढूंढ रहे थे तो अब आपकी वो समस्या भी हल हो जाएगी.
इसलिए जरूर हो गया था ये फीचर
इंस्टाग्राम पर रील्स देखते हुए अगर कोई कॉल या जाए या गलती से कहीं टैप हो जाए या पेज रीफ्रेश हो जाए, तो ऐसे में वो रील हट जाती थी जो आप देख रहे होते थे. इस वजह से यूजर्स वक्त से परेशान थे. इसे लेकर लंबे वक्त से कई यूजर्स शिकायतें कर रहे थे और किसी ऐसे ही फीचर की मांग की जा रही थी, जिससे वह उस पुरानी को रील को देख पाएं.