ऑयली फूड्स खाने की वजह से अक्सर पेट में गैस की समस्या हो जाती है. कुछ भी खाने के बाद पेट में गैस बनने लगती है या फिर पेट हमेशा भरा-भरा सा लगता है. क्या आप जानते हैं पेट में गैस बनने की समस्या खराब पाचन का कारण. अगर आप भी गैस, एसिडिटी या फिर पेट में ब्लोटिंग की समस्या से परेशान हैं तो आप एक्यूप्रेशर पॉइंट की मदद से गैस से छुटकारा पा सकते हैं.
एक्यूप्रेशर पॉइंट
एक्सपर्ट के अनुसार जिन लोगों के पेट में गैस बनती हैं वह हथेली पर मौजूद एक्यूप्रेशर पॉइंट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस एक्यूप्रेशर पॉइंट को दबाने से कुछ ही देर में पेट की सारी गैस बाहर निकल जाती हैं वही पेट हल्का महसूस होगा.
हथेली के इस पॉइंट को दबाएं
हाथ के अंगूठे के नीचे जहां से एक रेखा निकलती हैं वहां पर आपके हल्के दबाव के साथ मालिश करें. ऐसा करने से पेट की सारी गैस निकल जाएगी. गैस से जुड़ी समस्या से भी राहत मिल जाएगी. अगर आपको लंबे समय से गैस बनने की समस्या है तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए. लंबे समय तक गैस बनने की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. क्योंकि यह किसी बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है.
कैसे मिलेगी राहत
पेट में गैस बनने या फिर दर्द होने पर आप CV 6 पॉइंट को भी मसाज कर सकते हैं. नाभि से लगभग डेढ़ इंच नीचे मौजूद इस पॉइंट पर मालिश करने से गैस से तुंरत राहत मिल सकती हैं. इस पॉइंट पर तीन उंगलियों से दबाते हुए हल्के हाथों से मसाज करें. ऐसा करने से पेट में बन रही गैस बाहर निकल सकती है. इससे आपको राहत मिल सकती है.