Car Care Tips: दिवाली रोशनी और खुशियों का त्योहार है, लेकिन इस समय कार ओनर्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये होती है कि पटाखों से अपनी कार को किसे बचाया जा सके. खास तौर से ऐसे लोगों को ज्यादा टेंशन होती है जो अपने घर के सामने या रोड के किनारे कार पार्क करते हैं. अगर कार के आसपास बम-पटाखे जलाए जाएं तो इनकी लपट और चिंगारी की वजह से कार की बॉडी को बुरी तरह से नुकसान हो सकता है या कार में आग भी लग सकती है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप दिवाली में अपनी कार को पटाखों से सुरक्षित रख सकते हैं.
1. कवर्ड पार्किंग में खड़ी कारें अपनी कार
दिवाली के दौरान कार को पटाखों से बचाने का सबसे प्रभावी तरीका है कि आप अपनी कार को कवर्ड पार्किंग में लगाएं जहां आपकी कार दीवारों के पीछे सुरक्षित रहेगी और बम-पटाखों की चिंगारी से इसे कोई भी नुकसान नहीं होगा.
2. कार को कवर करें
अगर आपके पास कोई सुरक्षित पार्किंग स्पेस नहीं है तो आपको सबसे पहले मार्केट से एक अच्छी क्वालिटी का कवर ले आना चाहिए जो अच्छी तरह से कार को कवर करता हो. कवर खरीदने में साइज का ध्यान जरूर रखें, क्योंकि छोटा कवर हुआ तो आपकी कार को फुल प्रोटेक्शन नहीं मिलेगा और छोटे-छोटे चिंगारी या जलते हुए टुकड़े कार के पेंट को खराब कर देंगे.
3. विंडो और डोर्स बंद रखें
ऐसा कई बार देखा जाता है कि लोग अपनी कार तो सही जगह पार्क करते हैं लेकिन गलती से कार के शीशे या दरवाजे खुले छोड़ देते हैं, लेकिन दिवाली के दौरान ये छोटी सी गलती भी बड़ा नुकसान कर सकती है. इसलिए आप जब भी कार पार्क कारें ये सुनिश्चित जरूर कारें कि कार के शीशे और दरवाजे पूरी तरह से लॉक हों.
4. इमरजेंसी किट तैयार रखें
ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है कि सुरक्षित पार्किंग स्पेस में भी कार खड़ी करने के बाद भी ऐसा हो कि पटाखों की चिंगारी से कार के किसी हिस्से में आग लग जाए जा नुकसान हो जाए तो, इस स्थिति से निपटने के लिए आपको अपने पास हमेशा पोर्टेबल फायर एक्सटिंग्विशर तैयार रखना चाहिए जिससे किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में आग को बढ़ने से रोका जा सकता है और कार में होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है.