Instagram New Update: Instagram यूजर्स को जल्द ही बड़ा तोहफा मिलने वाला है. Meta के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram अपने यूजर्स के लिए नया फीचर लाने वाला है. इसको लेकर अब Instagram ऐप में एक बड़ा बदलाव टेस्ट किया जा रहा है. प्लेटफॉर्म के हेड Adam Mosseri ने Threads पर कहा कि इंडिया में एक ऑप्ट-इन टेस्ट के तहत Meta विचार कर रहा है कि ऐप खोलते ही Reels डिफॉल्ट टैब बने यानी इंस्टा ओपन करते ही सबसे पहले रील आए.
Meta के प्लेटफॉर्म के हेड Adam Mosseri के मुताबिक Instagram नया फीचर टेस्ट कर रहा है जिसमें ऐप खोलते ही सबसे पहले रील सामने आएगी. हालांकि नए फीचर अपडेट में Stories सेक्शन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, स्टोरी पहले के जैसे ही ऐप के टॉप पर रहेंगी, लेकिन होम स्क्रीन से नीचे स्क्रॉल करते ही अब पोस्ट्स की जगह Reels दिखाई देंगे. इसका मतलब है कि स्क्रीन पर स्क्रॉल करते ही यूजर्स को फुल-स्क्रीन Reels का लेआउट मिलेगा.
जिन लोगों ने इस टेस्ट के लिए ऑप्ट-इन किया है उन्हें अब DMs तक जल्दी पहुंचने का भी ऑप्शन नेविगेशन बार में ही दिखाई देगा. इसके साथ ही Instagram एक नया Following टैब भी लाने वाला है, जो यूजर्स को उनके फॉलो किए हुए अकाउंट्स की लेटेस्ट और बेस्ट कंटेंट देखने का तरीका देगा.
Meta के मुताबिक जल्द ही नेविगेशन एक्सपीरियंस में और बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे यूजर्स Reels, DMs और दूसरे टैब्स के बीच आसानी से स्वाइप कर सकेंगे.
आपको बता दें कि जब Meta ने अपना डेडिकेटेड iPad ऐप लॉन्च किया था, तब यूजर्स ने देखा कि ऐप सीधे Reels सेक्शन में खुलता है. अब यह नया लिमिटेड एक्सपेरिमेंट उसी दिशा में कदम माना जा रहा है, जिससे Reels को और एंगेजिंग और अच्छा बनाया जा सके.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते महीने ही Instagram ने एक इश्यू को भी ठीक किया था, जिसमें एक दिन में कई Stories पोस्ट करने वाले अकाउंट्स की रीच कम हो रही थी. साथ ही प्लेटफॉर्म YouTube जैसी पिक्चर-इन-पिक्चर मोड टेस्ट कर रहा है, जिससे यूजर्स शॉर्ट फॉर्म वीडियो को फ्लोटिंग विंडो में देख सकेंगे.
3 अरब से ज्यादा मंथली यूजर्स
Instagram ने हाल ही में जानकारी दी है कि उसके 3 अरब से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स हैं. इसका मतलब है कि हर महीने 3 अरब से ज्यादा लोग ऐप पर लॉगिन करते हैं और कंटेंट देखते या शेयर करते हैं. मेटा के अनुसार इस बढ़ोतरी में सबसे बड़ा योगदान Reels और DMs का रहा है. यानी लोग ज्यादा समय अब शॉर्ट वीडियो Reels देखने और दोस्तों के साथ डायरेक्ट मैसेज के जरिए बातचीत करने में बिता रहे हैं. यही कारण है कि Instagram लगातार इन फीचर्स को और आसान और आकर्षक बनाने की कोशिश कर रहा है.