पूरे भारत में नहीं इससे ज्यादा माइलेज वाली कारें, एक बार टैंक फुल करवाएं और महीने भर चलाएं

Hybrid car mileage: अगर आप एक अच्छा माइलेज देने वाली कार नहीं तलाश पा रहे हैं तो हम आपको सीएनजी और डीजल कारों के अलावा एक ऐसा ऑप्शन देने जा रहे हैं, जो आपको हर महीने हजारों रुपये की बचत करवा सकता हाई क्योंकि इस ऑप्शन में ऐसी तकनीक का इस्तेमाल हुआ है जो सबसे ज्यादा फ्यूल बचाती है. दरअसल ये ऑप्शन है Hybrid Cars का जो फ्यूल कारों और इलेक्ट्रिक कारों के बीच की कड़ी मानी जाती है और फ्यूल बचाने में इसका कोई जवाब नहीं है. चलिए जानते हैं इसकी खासियत.

कैसे CNG और डीजल कारों से दोगुना माइलेज देती हैं हाइब्रिड कारें
डुअल पावरट्रेन: पेट्रोल कारों में पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक कारों में इलेक्ट्रिक मोटर से हटकर हाइब्रिड कारों में पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी दी जाती है. ये कारें दोनों ही पावरट्रेन के मध्यम से सबसे ज्यादा पावर और सबसे ज्यादा माइलेज जेनरेट करती हैं.

रीजनरेटिव ब्रेकिंग (Regenerative Braking): आपको बता दें कि रीजेनरेटिव ब्रेकिंग में हर बार जब ड्राइवर ब्रेक लगाता है तो इस पावर को वेस्ट होने से बचाया जाता है और इसे बैटरी रिचार्ज करने में इस्तेमाल किया जाता है.

ऑटोमैटिक स्टार्ट-स्टॉप: हाइब्रिड कारें जब कभी भी ट्रैफिक में रोकी जाती हैं उस दौरान इनका इंजन ऑटोमैटिकली बंद हो जाता है, ऐसा करने से इंजन में जो फ्यूल की खपत होती है उसे कम किया जा सकता है.

इंजन ऑप्टिमाइजेशन: हाइब्रिड कारों में छोटा फ्यूल-एफिशिएंट इंजन (जैसे 1.5-लीटर) इस्तेमाल किया जाता है जिसे जब इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा जाता है तो गाड़ी का माइलेज दोगुना हो जाता है जिससे आप हर महीने फ्यूल की काफी ज्यादा बचत कर सकते हैं.

भारत में ऐसी तमाम कारें हैं जो हाइब्रिड सिस्टम पर काम करती हैं, इन कारों में टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड से लेकर मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और होंडा सिटी e:HEV शामिल है.