ये हैं देश की सबसे अमीर महिलाएं, नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे दंग

These are the richest women of the country, you will be stunned to know their net worth
These are the richest women of the country, you will be stunned to know their net worth
इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली: अमीरों की लिस्ट में भारत की महिलाओं का दबदबा देखने को मिला है। दुनिया की सबसे मशहूर मैगजीन फोर्ब्स ने हाल ही में भारत के सौ सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की है। इसमें देश की महिलाओं ने बाजी मारी है। इस लिस्ट में सावित्री जिंदल, रेखा झुनझुनवाला सहित कई महिलाओं के नाम शामिल हैं। आज हम आपको देश की 9 सबसे अमीर महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। दौलत के मामले में देश की ये महिलाएं भी किसी से कम नहीं हैं। इन महिलाओं के नेटवर्थ जानकार आप दंग रह जाएंगे। आइए आपको बताते हैं देश की सबसे अमीर महिलाओं के बारे में।

ये हैं देश की सबसे अमीर महिलाएं
फोर्ब्स के मुताबिक, जिंदल ग्रुप की अध्यक्ष सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं। सावित्री जिंदल 73 वर्ष की हैं। वह देश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। सावित्री जिंदल की संपत्ति 24 अरब डॉलर है। बिग बुल के नाम से मशहूर निवेशक दिवंगत राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला देश की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल हैं। देश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में वह 28 वें स्थान पर हैं। रेखा झुनझुनवाला की नेटवर्थ 7 अरब डॉलर है। रेणुका जगतियानी लैंडमार्क ग्रुप की अध्यक्ष और सीईओ हैं। रेणुका की कुल संपत्ती 4.8 अरब डॉलर है। रेणुका देश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 44 वें पायदान पर हैं।

करोड़ों की नेटवर्थ
दिग्गज अमीरों की लिस्ट में लीना तिवारी का नाम भी शामिल है। लीना तिवारी फॉर्मा कंपनी यूएसवी इंडिया की चेयरमैन हैं। फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक, वह भारत की 5वीं सबसे अमीर महिला हैं। इस कंपनी की स्थापना 1961 में हुई थी। वुमेन एंटरप्रिन्योर लीना तिवारी 4.75 अरब डॉलर की संपत्ति की मालकिन हैं। वही नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर देश की 8वीं सबसे अमीर महिला हैं। 60 वर्षीय नायर 2.65 अरब डॉलर की संपत्ति की मालकिन हैं।

वह देश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 88वें पायदान पर हैं। ट्रैक्टर क्वीन के नाम से मशहूर मल्लिका श्रीनिवासन देश की उन महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। मल्लिका श्रीनिवासन की कुल संपत्ति 23,625.96 करोड़ रुपये है।