यूपी: मिशन 2024 की जीत, बड़ी तैयारी में भाजपा, नए चेहरों को मिल सकती है जगह, लखनऊ तक दौड़ लगा रहे दावेदार

UP: Victory of Mission 2024, BJP in big preparation, new faces may get place, contenders running till Lucknow
UP: Victory of Mission 2024, BJP in big preparation, new faces may get place, contenders running till Lucknow
इस खबर को शेयर करें

सहारनपुर. सहारनपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की घोषणा होने के बाद दोनों कार्यकारिणी के 44 पदों पर दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है, जो कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए लखनऊ तक की दौड़ लगा रहे हैं। इस बार पार्टी कई नए चेहरों को कार्यकारिणी में जगह दे सकती है। वहीं, पुराने पदाधिकारी दोबारा पद पाने की जुगत में जुटे हैं।

दरअसल, पिछले दिनों से पार्टी हाईकमान ने डॉ. महेंद्र सैनी को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया है। वहीं, महानगर अध्यक्ष पद पर पुनीत त्यागी की ताजपोशी की गई। अब जिले और महानगर की कार्यकारिणी की घोषणा होनी है।

बता दें कि दोनों कार्यकारिणी में 44 पद हैं, जिनमें आठ महामंत्री, 16 उपाध्यक्ष, 16 मंत्री, दो कोषाध्यक्ष, दो मीडिया प्रभारी बनाए जाने हैं। इनमें कुछ पदाधिकारी ऐसी भी हैं, जिन्हें पार्टी ने अन्य जिम्मेदारी दी है और सरकारी विभागों में सदस्य के रूप में भेजा है। इसीलिए ऐसे में कई नए कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में जगह मिल सकती है।

बताया गया कि इन पदों के लिए 250 से अधिक दावेदार हैं, जो पद पाने को शीर्ष नेताओं के संपर्क में है। इनके से कइयों ने प्रदेश और क्षेत्रीय अध्यक्ष को अपने बायोडाटा भी भेजा है। इसके साथ ही लखनऊ तक की दौड़ लगा रहे हैं। पार्टी हाईकमान अक्तूबर के पहले सप्ताह में इन 44 पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा करेगी।

चुनाव तैयार, जातीय समीकरण को धार
भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों पूरी तरह जुटी हुई है। इसलिए महानगर और जिला कार्यकारिणी में जातीय समीकरण के आधार पर ही पदाधिकारियों की ताजपोशी होगी। इसको लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने भी सहारनपुर पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मंथन किया।

बूथ कमेटियों में भी होगा बदलाव, पन्ना प्रमुख भी बनाए जाएंगे
बूथ कमेटियों में भी बदलाव होगा। मेहनती कार्यकर्ताओं को जगह दी जाएगी। बूथ कमेटियां भी सर्व समाज के कार्यकर्ताओं को शामिल कर गठित की जाएंगी। इसके साथ ही चुनाव के मद्देनजर पन्ना प्रमुख बनाए जाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।