24 घंटे बाद इन जिलों में आफत की बरसात! गोली की रफ्तार से गिरेंगे ओले

UP Weather Live: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादलों की आवाजाही जारी है. शनिवार को भी सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल जारी रहने की संभावना बनी रहेगी. शनिवार को ज्यादातर जिलों में बारिश से राहत रहेगी, लेकिन 25–26 जनवरी को बारिश और आंधी की संभावना है. 27 जनवरी से फिर बादल छाएंगे. तापमान में भी लगातार बदलाव देखने को मिलेगा.

उत्तर प्रदेश में मौसम का उलटफेर आज भी जारी है. बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में काले बादल छाए और बारिश का सिलसिला भी देखने को मिला. शनिवार को भी नोएडा-गाजियाबाद में सुबह बूंदाबांदी हुई. आज कल के हिसाब से बात करें तो आज बारिश कम होगी. यूपी वालों को इस आसमानी आफत से राहत मिलेगी, लेकिन दो दिन बाद फिर मौसम करवट लेगा. भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने इसकी संभावना जताई है.

बारिश या आंधी को लेकर अलर्ट
मौसम विभाग का अनुमान है इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, 24 जनवरी को पश्चिमी यूपी के साथ पूर्वी यूपी के सभी जिले ग्रीन जोन में हैं. 25 और 26 जनवरी को बारिश या आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 27 जनवरी से फिर प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी.

इन जिलों में हल्की बूंदाबांदी
मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार (24 जनवरी) को यूपी के अयोध्या, बस्ती, सीतापुर, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज समेत कई जिलों में थोड़े बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी. इन जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. वहीं यहां 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी. इस दौरान कई जिलों में शीतलहर और कोहरा छाए रहेगा.

यहां आसमान खिला रहेगा साफ
जिन जिलों में आसमान साफ रहेगा वो हैं…. सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, आगरा, संभल, रामपुर, बदायूं, बरेली, फिरोजाबाद ,हाथरस, हापुड़, मेरठ,पीलीभीत, शाहजहांपुर, कन्नौज, कानपुर,इटावा, सीतापुर, मिर्जापुर,वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, अमेठी ,रायबरेली में आसमान साफ होगा. यहां धूप भी खिली रहेगी.

लखनऊ-नोएडा का मौसम
आज के मौसम की बात करें तो राजधानी लखनऊ में आसमान में छिटपुट काले बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. इस दौरान बारिश के छींटे भी पड़ सकते हैं. आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास होगा. वहीं अगले 24 घंटे में यहां न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी. नोएडा में भी यहां सुबह सवेरे हल्का कोहरा नजर आ सकता है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस होगा. फिर दो दिन बाद फिर नोएडा में काले बादल छाएंगे.

गाजियाबाद का मौसम
24 जनवरी को गाज़ियाबाद में अपेक्षाकृत बादल छाए रह सकते हैं. दिन के दौरान बादल छाए रहेंगे. आज हल्की हवाएं चल सकती हैं. बारिश होने की 37 फीसदी संभावना है.

नया पश्चिमी विक्षोभ करेगा प्रभावित
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की 26 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. इस नए पश्चिमी विक्षोभ के बाद प्रदेश के अलग अलग शहरों में मौसम में बदलाव होगा और बारिश का सिलसिला भी दोबारा से शुरू हो जाएगी.