यूपी के इस जिले में बनेगा 112 KM लंबा ग्रीनफील्ड हाईवे, फर्राटेदार होगा सफर

Kanpur-Kabrai Greenfield Highway:कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे के निर्माण कार्य को लेकर अच्छी खबर है. प्रस्तावित हाइवे का काम मार्च में शुरू होने वाला है. लखनऊ व भोपाल को ग्रीनफील्ड हाईवे से जोड़ने के लिए कानपुर से कबरई के बीच इसका निर्माण होगा.

सफर होगा शानदार
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा इस ग्रीनफील्ड हाईवे के बनने से यूपी और एमपी की राजधानी के बीच सफर आसान हो जाएगा. इसका काम कानपुर नगर के गांव रमईपुर से शुरू होकर हमीरपुर, महोबा से होते हुए मध्य प्रदेश की सीमा से लगने वाले कबरई तक होना है.

इकोनॉमिक कॉरिडोर से जुड़ेगा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी में कबरई से आगे ये ग्रीनफील्ड हाईवे एमपी के छतरपुर से भोपाल तक बनने वाले इकोनॉमिक कॉरिडोर से जुड़ेगा. ग्रीन फील्ड हाईवे, नए ग्रामीण इलाकों को जोड़ते हुए बनेगा. इसके लिए नए इलाकों को चिन्हित किया जाएगा.

जानें हाईवे बनाने का मकसद
ग्रीनफील्ड हाईवे बनाने का मकसद घनी आबादी क्षेत्र को छोड़कर ग्रामीण इलाकों को जोड़कर विकसित किया जाएगा. कानपुर से कबरई तक 118 किमी. ग्रीनफील्ड हाईवे का काम मार्च में अवॉर्ड होगा. ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड बनेगा. यानी बहुत ही कम जगहों से इस हाइवे पर आने के रास्ते होंगे.

औद्योगिक विकास को बढ़ावा
यह ग्रीनफील्ड हाईवे करीब 112KM लंबा होगा. फोर लेन हाईवे कानपुर, हमीरपुर, और महोबा से होकर गुजरेगा. इसकी लागत करीब 3700 करोड़ रुपये है, जिसका उद्देश्य सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम करना और बुंदेलखंड क्षेत्र के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है. इस हाइवे के लिए 78 गांवों की जमीन अधिग्रहण की जाएगी.

जाम के जंजाल से निजात
इसके बनने से यूपी और एमपी के कई जिलों का सफर आसान होगा. इस हाइवे से कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर और महोबा जिले जुड़ेंगे. जबकि, एमपी में छतरपुर, सागर, विदिशा होते हुए यह हाइवे भोपाल तक जाएगा. इससे जाम के जंजाल से निजात मिलेगा.