मेरठ कपसाड़ कांड में नया मोड़ः प्यार करते थे रूबी और पारस? घरवालों को नहीं था पसंद

मेरठ. यूपी के मेरठ कपसाड़ कांड में नया मोड़ आ गया है. आज पुलिस ने आरोपी पारस सोम को पकड़ लिया. आरोपी के साथ लड़की रूबी भी पकड़ी गई है. लड़की को अपहृत बताया जा रहा था. दोनों होटल लेकर रह रहे थे. हत्याकांड के बाद पुलिस ने 48 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस दोनों से गोपनीय स्थान पर पूछताछ कर रही है. दोनों को उत्तराखंड से पकड़ा गया. मेरठ हत्याकांड का आरोपी लड़का और कथित रूप से अपहृत लड़की को रुड़की रेलव स्टेशन से दबोचा गया. दोनों हरिद्वार जा रहे थे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फरारी के दौरान लड़की ने विरोध नहीं किया था.

लड़की बालिग, 2005 में जन्म
लड़की बालिग है. 2005 का जन्म है. उम्र करीब 21 साल है. पहले लड़की को नाबालिक बताया जा रहा था. अभी तक कि जांच में लड़की (रूबी) की मां सुनीता को लड़के ने ही मारा था, लेकिन फिलहाल दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. प्रेम प्रसंग वजह लग रही है. घर वाले दोनों के रिश्ते को पसंद नहीं करते थे. पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले में जातिवाद जैसी कोई वजह सामने नहीं आ रही है. एएसपी विपिन ताड़ा ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है. किसी भी व्यक्ति को शांति व्यवस्था खराब करने की अनुमित नहीं दी जाएगी. तुरंत कार्रवाई होगी.

दोस्तों के साथ वारदात
मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में दलित लड़की के कथित अपहरण और उसकी मां की हत्या को लेकर मामला गरमाया हुआ था. परिवार से मिलने कई नेता पहुंचे. आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर भी आए, लेकिन उन्हें टोल प्लाज पर ही पुलिस ने रोक दिया. पहले परिजन मृतक महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार नहीं थे. लेकिन सरकार की ओर से 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलने के बाद परिवार ने देर रात अंतिम संस्कार कर दिया. ग्रामीणों का कहना था कि जब तक लड़की की बरामदगी नहीं होती है, आरोपी पकड़े नहीं जाते तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. कहा जा रहा था कि गुरुवार सुबह 8 बजे मां के साथ खेत जा रही लड़की के किडनैपिंग का विरोध करने पर मां की हत्या की गई. मुख्य नामजद आरोपी पारस सोम ने अपने साथियों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया.

किसने क्या कहा
सरधना के कपसाड़ गांव में अनुसूचित जाति की महिला सुनीता की हत्या के बाद उनकी बेटी रूबी के कथित अपहरण ने सूबे की सियासत को गरम कर दिया. बीकेयू नेता राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने मेरठ कांड को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. कहा कि लगातार प्रयासों के बाद भी अपराध काबू में नहीं आ पा रहे हैं. सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन मेरठ पहुंचे. वहां काशी टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक लिया. इस पर पुलिस और सपा नेताओ में हॉट टॉक हो गई. सपा सांसद रामजीलाल सुमन कपसाड में परिवार से बिना मिले दिल्ली लौट आए. रामजीलाल सुमन ने कहा कि यूपी में दलितों पर अत्याचार हो रहा है. नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद काशी टोल भी पहुंचे, लेकिन पुलिस गांव में नही जाने देंगी. जब सब नेता मिलने जा रहे हैं, तो हमें क्यों नही जानें दे रहे.

जानें पूरा मामला
गुरुवार सुबह 8 बजे मां के साथ खेत जा रही लड़की के कथित किडनैपिंग का विरोध करने पर मां की हत्या की गई थी. मुख्य नामजद आरोपी पारस सोम ने अपने साथियों के साथ इस दुस्साहिक वारदात को अंजाम दिया था. गंभीर रूप से घायल लड़की की मां की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने एम्बुलेंस में तोड़फोड़ भी की थी. डीएम और एसएसपी परिजनों को मनाने की कोशिश की, लेकिन परिजन और ग्रामीण लड़की की बरामदगी पर अड़े रहे और शव रखकर धरने पर बैठ गए. ग्रामीणों का कहना था कि जब तक लड़की की बरामदगी नहीं होती और आरोपी पकड़े नहीं जाते तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.