दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर में ATS की छापेमारी, 4000 मोबाइल…

UP News: दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट के बाद UP ATS आज सुबह से ही पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी कर रही है. यूपी एटीएस पश्चिम यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर में रेड मार जारी है. इस दौरान यूपी एटीएस ने 7 युवकों को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर कर रही है.

आपको बता दें कि सुरक्षा एजेंसियों के हाथ फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल में शामिल आदिल लगा था. आदिल के करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है. इस दौरान एटीएस ने बिलाल खान को भी दबोचा था. बता दें कि बिलाल खान पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था और इसके मोबाइल से जांच एजेंसियों को 4000 से अधिक संदिग्ध नंबर मिले थे. अब यूपी एटीएस उसके संपर्क में रहे लोगों की जांच कर रही है.

दिल्ली ब्लास्ट को लेकर ये हुआ बड़ा खुलासा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जांच एजेंसियों को पता चला है कि दिल्ली ब्लास्ट में अमोनियम नाइट्रेट, फ्लूय ऑयल और डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया है. आपको बता दें कि अगर अमोनियम नाइट्रेट में फ्यूल ऑयल मिला दिया जाता है तो ये एक खतरनाक विस्फोटक बन जाता है. फिलहाल घटना स्थल से मिले सबूतों की जांच की जा रही है.