PM Modi Visit meet Injured In Delhi Blast: दिल्ली में सोमवार को हुए विस्फोट की घटना में कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं. जिसके बाद पीएम मोदी भूटान की यात्रा से लौटते ही सीधे घायलों का हालचाल लेने के लिए एलएनजीपी अस्पताल पहुंच गए. जहां पर पीएम मोदी ने दिल्ली धमाकों में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनके परिजनों से भी मुलाकात की.
पीएम का इमोशनल मुलाकात का पल
न्यूज एजेंसी एएनआई में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, भूटान से उतरते ही प्रधानमंत्री मोदी सीधे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे और दिल्ली में हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिले. उन्होंने घायलों से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टरों ने भी उन्हें स्थिति की जानकारी दी है. पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान घायलों का दुख-सुख सुना. बेड पर झुककर उन्होंने घायलों से बात की, उनके सिर पर हाथ रखा और उनकी तकलीफ को महसूस किया. कई मरीजों की आंखों में आंसू थे, और पीएम ने उन्हें हिम्मत दी. एक घायल ने बताया, “उन्होंने मुझसे पूछा कि आपको कोई जरूरत है?
धमाके की दर्दनाक तस्वीरें
सोमवार शाम रेड फोर्ट के पास हुए धमाके ने दिल्ली को हिला दिया. इसमें 9 लोगों की जान चली गई, और दर्जनों जख्मी हो गए. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की गाड़ियां जल गईं और माहौल में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने इसे आतंकी हमला मानते हुए यूएपीए के तहत केस दर्ज किया है. जांच में कानपुर और कश्मीर के संदिग्धों के नाम सामने आए हैं.
भूटान से तत्काल कदम
पीएम मोदी 11-12 नवंबर को भूटान में थे, जहां उन्होंने किंग का 70वां जन्मदिन मनाया. लेकिन दिल्ली धमाके की खबर सुनते ही उन्होंने अपनी यात्रा बीच में ही प्राथमिकता बदल दी. लौटते ही वे सीधे अस्पताल पहुंचे और अधिकारियों से ब्रीफिंग ली. उन्होंने ट्वीट कर कहा, “घायलों के साथ हूं, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.”