Raebareli Industrial Corridor: उत्तर प्रदेश में एक तरफ हाईवे और एक्सप्रेसवे के निर्माण के जरिए रोड कनेक्टिविटी को बेहतर किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर इन एक्सप्रेसवे के किनारे कई डिस्ट्रिक्ट्स में औद्योगिक गलियारे का निर्माण किया जाना है. इनसे स्थानीय स्थल पर उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और विकास को रफ्तार मिलेगी.
रायबरेली के ऊंचाहार तहसील क्षेत्र का गांव इटौरा बुज़ुर्ग निकट आने वाले समय में विकास का हब बनने जा रहा है. उद्योगों की स्थापना होने पर यहां लोगों को रोजगार मिलेगा तो जीवन स्तर सुधरेगा. यूपीडा ने यहां इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर के लिए दुबारा 21 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण का नोटिफिकेशन जारी किया.
380 बीघा जमीन का अधिग्रहण
इसके पहले यूपीडा यहां करीब 380 बीघा जमीन का अधिग्रहण कर चुकी है, जिसमें ज्यादातर किसानों ने जमीन की रजिस्ट्री हो गई है. जिनकी रजिस्ट्री नहीं हुई उसमें तेजी लाई जा रही है.
किसानों को मिला मुआवजा
भूमि अधिग्रहण पूरा होने के बाद इटौराबुज़ुर्ग यूपीडा कर चुका है. जिसके लिए किसानों को उनकी जमीन मुआवजा भी दिया गया है.
किसानों से ली जाएगी 85 बीघा जमीन
अब 21.1512 हेक्टेयर यानी करीब 85 बीघा जमीन और किसानों से ली जाएगी. यहां तहसील क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग गांव में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना की जायेगी.
इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के माध्यम से विकास की योजनाएं
यूपी सरकार विभिन्न एक्सप्रेस वे के किनारे कई जिलों में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के माध्यम से विकास की योजनाएं शुरू कर रही है. इन योजनाओं से लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराया जा सके.
रेल और सड़क मार्ग से लगा
इसी कड़ी में जनपद के ऊंचाहार तहसील के इटौराबुज़ुर्ग को चुना गया है. चयनित स्थान गंगा एक्सप्रेस वे, लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे तथा प्रयागराज-लखनऊ रेल खंड रामचन्द्रपुर रेलवे स्टेशन से जुड़ा है. जो परिवहन के मद्देनजर रेल और सड़क मार्ग से लगा है.
जमीन अधिग्रहण का काम
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) इस औद्योगिक कॉरिडोर के निर्माण की दिशा में तेजी से काम कर रहा है. अभी जमीन अधिग्रहण का कार्य किया जा रहा है. जमीन अधिग्रहण के पूरे होते ही आगे की कार्यवाही शुरू की जायेगी. आने वाले समय में रामचंद्र पुर रेलवे स्टेशन का भी विस्तार किया जा सकता है.
जल्द शुरू होगा काम
ऊंचाहार उपजिलाधिकारी का कहना है कि नया 85 बीघा भूमि का अधिसूचना विभाग ने जारी किया है. टीम लगाकर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा.