यूपी गेट बॉर्डर पर किसानों का हवन, कार्यक्रम में पहुंचे राकेश टिकैत

साहिबाबाद। यूपी गेट गाजीपुर बॉर्डर पर आज बृहस्पतिवार को किसान क्रांति दिवस मनाया जा रहा है। यूपी गेट पर भारतीय किसान यूनियन के किसान हवन कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी पहुंचे हैं।

बता दें कि वर्ष 2018 में हरिद्वार से राजघाट तक किसान तिरंगा यात्रा निकल रहे थे। उस दौरान यूपी गेट पर पुलिस ने किसानों को राजघाट जाने से रोक दिया था। तब से हर साल 2 अक्टूबर को यूपी गेट पर किसान हवन करते हैं।

इससे पहले, बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने बताया था कि इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत यूपी गेट पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान सुबह 10 बजे से हवन कर पंचायत की जाएगी।

उन्होंने बताया था कि किसान आंदोलन के बाद हर साल किसान क्रांति दिवस मनाया जाता है। किसानों की यात्रा को यूपी गेट पर रोकने के बाद भाकियू ने यूपी गेट का नाम किसान क्रांति गेट भी रखा था।