तस्करों की हेल्प करने वाले के चार व्हीकल जब्त:तस्करों को संरक्षण देता और सहयोग करता था आरोपी

उदयपुर। उदयपुर की वल्लभनगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्कर विपिन पिता मांगू की दो कार, एक लोडिंग टेम्पो और एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर ने बताया कि आरोपी ने ये चारों वाहन मादक पदार्थ तस्करी से कमाए पैसों से खरीदे थे।

थानाधिकारी ने बताया कि सत्यापन के दौरान ये सामने आया कि आरोपी विपिन का पिछले कई सालों से पश्चिमी राजस्थान में सक्रिय मादक पदार्थ तस्कारों से सम्पर्क रहा है। आरोपी द्वारा इन तस्करों को अपने क्षेत्र में रुकवाकर संरक्षण देने और अन्य तरह का सहयोग किया जाता था।

इसके बदले आरोपी को तस्करों से पैसे मिलते थे। उन पैसों से आरोपी ने विभिन्न चल संपत्तियां खरीदी। इन्हीं पैसों से इसने दो कार, टेम्पो और ट्रैक्टर खरीदे। कार्रवाई से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, जांच में मिले सबूत, सम्पत्ति विवरण और अन्य कागजात कम्पीटेंट अथॉरिटी नई दिल्ली में आगे की कार्रवाई के लिए भेजे गए हैं।

उदयपुर की वल्लभनगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्कर विपिन पिता मांगू की दो कार, एक लोडिंग टेम्पो और एक ट्रेक्टर को जब्त किया है।

एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि नशे का कारोबार से अर्जित की गई सम्पत्तियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध कमाई से अर्जित चाहे स्वयं अपराधी के नाम हो या बेनामी हो। पुलिस उसे चिह्नित कर कानून के अनुसार फ्रीज या जब्त करेगी।

एसपी ने लोगों से अपील भी की है कि अगर किसी क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध नशे का कारोबार या अपराध से अर्जित संपत्ति की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।