नेहरू, मुलायम से लेकर यूपी विधानसभा में 50 फीसदी महिला आरक्षण तक, रागिनी सोनकर ने ऐसे बोला हमला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के गिरने के विरोध में लाए गए निंदा प्रस्ताव का समाजवादी पार्टी ने जोरदार विरोध किया। समाजवादी पार्टी विधायक रागिनी सोनकर ने साफ तौर पर कहा कि 2023 में लाए गए महिला आरक्षण विधेयक का तमाम राजनीतिक दलों ने समर्थन किया था। इसके आधार पर यूपी की वर्तमान विधानसभा में सीटों की संख्या के आधार पर 50 फीसदी आरक्षण घोषित कर दीजिए। विपक्ष आपके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी संसद में नेहरू को कोसती है। विधानसभा में नेताजी को कोसते हैं। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। महिलाएं पंचायत का नेतृत्व कर रही थीं। उसी पंचायत चुनाव को भाजपा नहीं करा पा रही है।

रागिनी सोनकर ने क्या कहा?
सपा विधायक रागिनी सोनकर ने यूपी विधानसभा में लाए गए विपक्ष के निंदा प्रस्ताव और महिला आरक्षण के मुद्दे को राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल महिला वोटों के लिए है, न कि महिला के अधिकारों की वास्तविक चिंता। अगर वास्तव में भारतीय जनता पार्टी को महिला के अधिकारों की चिंता होती तो 2023 सितंबर में पार्लियामेंट में सर्वसम्मति से बिल पास। ढाई साल बाद आधी रात में नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस तरीके से महिलाओं के साथ व्यवहार कर रही है, वह किसी से छुपा नहीं है।

सपा विधायक ने कहा कि आज यूपी की प्रत्येक नारी परेशान है। उन्होंने यूपी की नारी को बेखौफ बताते हुए रामराज का झांसा देकर बलि चढ़ाए जाने की बात कही। नकली आरक्षण का धोखा देकर डबल इंजन की सरकार धोखा दे रही है। उन्होंने महिला विधायक को न देखने जाने की भी बात कही।

अनुपमा जायसवाल की चर्चा
रागिनी सोनकर ने भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल की चर्चा की। दरअसल, भाजपा विधायक विपक्षी नेताओं के पुतला दहन के कारण घायल हो गई थीं। उन्हें देखने पिछले दिनों सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे थे। मैं भी उनके स्वास्थ्य की कामना करती हूं। साथ ही, यह भी कहना चाहती हूं कि जिस कदर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की स्वर्गीय मां को भी अपनी गंदी राजनीति में खींचने से नहीं छोड़ा, वह सबसे पहले गए। अखिलेश यादव का जिक्र करते हुए कहा कि वह असली महिला का सम्मान जानते हैं और समाजवादी पार्टी असली महिला का सम्मान जानती है।

महिला सुरक्षा की बात
सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार महिला की सुरक्षा की बात करती है, लेकिन महिला की सुरक्षा के नाम पर जीरो है। जब बड़ी-बड़ी बातें करनी होती है तो हीरो हैं। आज एनसीआरबी के आंकड़े जिस तरीके से दिख रहे हैं, उसमें महिला अपराधों को देखा जा सकता है। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाओं का जिक्र किया।

भाजपा पर जोरदार हमला
सपा विधायक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव महिलाओं के हितों की बात करते हैं। भाजपा पार्लियामेंट हो चाहे यूपी की असेंबली, विरोध करती है। पार्लियामेंट में आप नेहरू और विधानसभा में आप नेताजी को कोसते हैं। विधायक ने कहा कि पंचायत चुनाव में 33 फीसदी का आरक्षण लाकर महिलाओं को पंचायत में ब्लॉक प्रमुख से लेकर के जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रधान से लेकर के बीडीसी की कुर्सियों पर बिठाया। आप क्या कर रहे हैं, उसी पंचायत चुनाव को ही टाल दिया। आपसे महिलाओं का नेतृत्व नहीं देखा जाता है। आप तो महिलाओं के नेतृत्व को दरकिनार करके सिर्फ नारी को नारा बनाकर के इस्तेमाल करना चाहते हैं।