यूपी में सर्वे कर रहे थे गूगल मैप के स्टाफ, गांव वालों ने चोर समझकर पीटा

कानपुर। कानपुर में एक गांव में सर्वे के लिए पहुंची गूगल मैप की गाड़ी को ग्रामीणों ने रोका और फिर स्टाफ के साथ जमकर मार-पीट की। यूपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से गूगल मैप कर्मियों को बचाया और मामले में जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि महोलिया के ग्रामीणों ने गूगल मैप कर्मियों को चोर समझ लिया। गांंव में गूगल मैप का स्टाफ गाड़ी से सर्वे करने पहुंचा था। गांव वालों ने उन्हें रोककर सवाल किए तो संतोषजनक जवाब न पाकर गांव वाले भड़क गए और स्टाफ को पीट दिया।

जानकारी के अनुसार मामला साढ़ थाना क्षेत्र के महोलिया गांव का है। बताया जा रहा है कि गूगल मैप कर्मी एक कार से गांव में सर्वे के लिए पहुंचे। गांव में लंबे समय से सभी चोरों से परेशान हैं। गांव वालों को गाड़ी चोरों की लगी। उन्होंने गूगल मैप स्टाफ की गाड़ी रोकी और उनसे पूछताछ की। युवकों के जवाब गांव वालों को संतोषजन नहीं लगे। गांव वालों ने देखा की युवक फोटो लेकर कहीं अपलोड कर रहे थए। इसी के बाद क्षेत्र में हो रही चोरियों से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्टाफ को भी चोर समझकर पीट दिया।

मारपीट की घटना की जानकरी यूपी पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गांव वालों से गाड़ी और स्टाफ को छुड़ाया। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया और स्टाफ से पूछताछ की। पुलिस को युवकों के गूगल मैप के लिए काम करने की जानकारी मिली। पुलिस ने कर्मचारियों को भीड़ से छुड़ाकर सुरक्षित बाहर निकाला। युवक ने बताया कि वो टेक महिंद्रा कंपनी के लिए काम करते हैं जो गूगल मैप के लिए प्रोजेक्ट कर रही है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। इसकी जानकारी देते हुए साढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.