अब कितनी बढ़ जाएगी यूपी के सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, समझिए पूरा गणित

लखनऊ: योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता (DA) 2 फीसदी बढ़ा दिया है। इस तरह अब 58 से 60 फीसदी डीए हो गया है। बढ़ा हुआ डीए एक जनवरी से लागू हो जाएगा। प्रदेश के करीब 16.35 लाख कर्मचारियों और 11.52 लाख पेंशनरों को इसका लाभ मिलेगा।

कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए एरियर के साथ मिलेगा। मई 2026 के वेतन से कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का नकद भुगतान किया जाएगा। यह राशि कर्मचारियों के भविष्य निधि (GPF) और राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) खातों में जमा की जाएगी। सरकार पर सालाना 1300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

बेसिक सैलरी के आधार पर डीए लागू होता है। अगर आपकी पुरानी बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये और आपका पुराना डीए (58%) के साथ 10440 है तो नया डीए (60%) 10800 हो जाएगा। इस तरह आपकी महीने की सैलरी में 360 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

वहीं, अगर आपकी बेसिक सैलरी 30000 है। पुराना डीए (58%) 17400 तो नया डीए (60%) 18000 हो जाएगा। इस तरह आपकी मासिल सैलरी 600 रुपये बढ़ेगी। बेसिक सैलरी 50000 होने पर पुराना डीए (58%) 29000 है तो नया डीए (60%) 30000 होगी। इस तरह आपकी महीने की सैलरी में 1000 की बढ़ोतरी होगी। इसको इस तरह से काउंट कर सकते हैं… बेसिक सैलरी + नया डीए (60) + HRA = आपकी नई सैलरी।