उत्तर प्रदेश में दीपावली से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 10.28 लाख विद्यार्थियों को बड़ी उपहार दी. लोकभवन में आयोजित समारोह में 297.95 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से विद्यार्थियों के खातों में भेजी गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि संसाधनों की कोई कमी नहीं है, बस नियमित पढ़ाई और मेहनत से विद्यार्थी समाज को नई दिशा दे सकते हैं.
क्या है पूरी खबर
दरअसल,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत दी. कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से चयनित विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से छात्रवृत्ति गई, जबकि शेष विद्यार्थियों के खातों में राशि सीधे हस्तांतरित की गई.
योगी जी ने क्या कहां
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार 62 लाख से भी अधिक छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान कर रही है. जिससे कि यह अपने अभियान में किसी भी बात कि चिंता करे बिना आगे बढ़ते रहें। अपनी मंजिल को प्राप्त कर अपने माता-पिता, जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करे. उन्होंने कहा कि पहले छात्र-छात्राओं समय से स्कॉलरशिप नहीं मिलती थी. पहले स्कॉलरशिप हड़प ली जाती थी, लेकिन अब पैसा सीधे खाते में जाता है.
मुख्यमंत्री के अनुसार समाज बदलने के लिए क्या है ज़रूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो बच्चे नियमित रूप से स्कूल जाएंगे और पूरी लगन से पढ़ाई करेंगे, वे समाज की तस्वीर बदलने की भूमिका में रहेंगे। सरकार की योजनाएं बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों तक पहुंच रही हैं. इसी का परिणाम है कि देश के 25 करोड़ और उत्तर प्रदेश के छह करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने में सफलता मिली है.
मंच के माध्यम से और विषय पर भी चर्चा
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुछ बच्चों को मंच पर छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र भी वितरित किए. उन्होंने बताया कि वर्ष 2016-17 तक 46 लाख बच्चों को छात्रवृत्ति मिलती थी, जबकि अब यह संख्या बढ़कर 62 लाख हो गई है. डीबीटी प्रणाली से अब छात्रों के खाते में सीधे पैसा पहुंच रहा है, जिससे गड़बड़ियों की पूरी तरह समाप्ति हुई है. आज सरकार की मंशा साफ है हर पात्र छात्र को पारदर्शी तरीके से समय पर छात्रवृत्ति मिले, किसी को सिफारिश की जरूरत न पड़े। जो विद्यार्थी पिछले वर्ष छात्रवृत्ति से वंचित रह गए थे, उनके लिए पोर्टल फिर से खोला गया है। उन्हें भी एक विशेष कार्यक्रम में लाभ दिया जाएगा.
योगी जी ने स्कॉलरशिप को लेकर क्या कहां
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने आज 10 लाख 28 हजार 205 विद्यार्थियों के खाते में 126 करोड़ 69 लाख की राशि ट्रांसफर की है. हमारी सरकार ने अब तक दो बार स्कॉलरशिप बांटी है. उन्होंने कहा कि हम तो पीएम नरेन्द्र मोदी के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा है कि सरकार को हर कार्य में पारदर्शी होना जरूरी है. हमारी सरकार ने भी छात्र-छात्राओं के साथ कोई भेदभाव नहीं किया है. उनको स्कॉलरशिप देकर मजबूत करने का काम किया है. योगी आदित्यनाथ ने बताया कि आज यूपी छात्रवृत्ति वितरण में देश में प्रथम स्थान पर है. यह प्रणाली तकनीक की मदद से और भी बेहतर बनाई जा रही है.