मेरठ। मेरठ रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार शाम अचानक एक सरकारी आवास की छत गिर गई। यह आवास पुलिस विभाग में तैनात एक ट्रेलर ओमकार को आवंटित था। वह पत्नी, दो बेटे समेत आठ स्वजन संग यहां रहता था। भर भराकर गिरी छत के नीचे सभी दब गए।
शोर मचाने पर आए आसपास के पुलिसकर्मियों ने पूरे परिवार को सुरक्षित मलबे से निकाला। इसमें ट्रेलर समेत पांच लोग घायल हो गए है। इनमें दो बच्चे भी है। सभी घायलों को सुशीला जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते एडीजी भानू भास्कर, डीआइजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी डा. विपिन ताडा मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। वह पूरे मामले की जानकारी ले रहे हैँ। पुलिस लाइन के अन्य जर्जर व कमजोर भवनों की जानकारी की जा रही है।
घटनास्थल पर मीडिया को जाने से रोका जा रहा है। घटना में किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है। मौके से मलबा हटाया जा रहा है। अधिकारी खुद पूरे मामले पर नजर रखे हुए है।