यूपी में एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसाः मिनी ट्रक से टकराई स्लीपर बस-मचा हाहाकार

Major accident on UP expressway: Sleeper bus collides with mini truck, causing chaos
Major accident on UP expressway: Sleeper bus collides with mini truck, causing chaos

तिर्वा (कन्नौज)। कन्नौज में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हो गया। रात में चालक को झपकी आने की वजह से स्लीपर बस आगे चल रहे मिनी ट्रक से टकरा गई। इसके बाद बस पलट गई। हादसे में तीन की मौत हो गई जबकि 35 लोग घायल हो गए। हादसा रात करीब 11:10 बजे का है। दुर्घटना बस चालक को झपकी लगने के कारण हुई।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर स्लीपर बस दिल्ली से बलिया जा रही थी। तभी तिर्वा के पचोर गांव के सामने 187 किमी पर आगे चल रहे मिनी ट्रक से जा टकरा गई। जिसमें लगभग 55 यात्री थे। हादसे में बस के परिचालक 32 वर्षीय संजू पुत्र सुखी की मौत घटना स्थल पर हो गई। इलाज के दौरान सैफई मेडिकल कालेज में 29 वर्षीय चालक अंकित पुत्र रघुराज की मौत हो गई। इसके बाद बस के पीछे से एक कार भी टकरा गई। इसमें 25 वर्षीय राहुल पुत्र जयप्रकाश की मौत हो गई। दो शवों का पोस्टमार्टम तिर्वा पुलिस और एक का पोस्टमार्टम इटावा पुलिस ने कराया है।

बस में करीब 55 यात्री सवार थे, जिनमें से घायल होने वाले 35 यात्रियों में से 15 को गंभीर हालत में इमरजेंसी पहुंचाया गया। शेष 20 आंशिक घायल यात्रियों को मौके पर प्राथमिक उपचार देकर अन्य बस से लखनऊ के लिए रवाना किया गया। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 35 से 40 वर्ष आंकी गई है। उसके शव को मर्च्युरी में रख दिया गया है।

मौके पर तिर्वा कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शुक्ला, तालग्राम थानाध्यक्ष शशिकांत कन्नौजिया पहुंच गए। वे पुलिस बल के साथ यात्रियों को बस से बाहर निकालने में लगे हुए हैं। राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में आर्थोपेडिक, सर्जरी और ईएनटी विशेषज्ञ-डाक्टर, पीजी के 17 डाक्टर इमरजेंसी पहुंच गए हैं। रात करीब 11:35 बजे सात गंभीर घायल यात्री इमरजेंसी में आ गए थे। इनमें एक यात्री के हेड इंजरी है। बाकी के हाथ-पैर, छाती में चोटें हैं।

चालक को झपकी लगने से बस आगे चल रहे मिनी ट्रक से टकराने के बाद पलटी। पीछे से आ रही कार भी बस से टकरा गई। कार में चार लोग सवार थे। दुर्घटना में एक बस यात्री की मृत्यु हो गई है। यूपीडा की टीम बचाव व राहत कार्य में लगी हुई है।

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, तहसीलदार तिर्वा अवनीश कुमार सिंह मेडिकल कालेज रात 11:46 बजे पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। रात करीब 11:20 बजे से एंबुलेंस एक्सप्रेसवे से घायलों को मेडिकल कालेज लाने के लिए लगातार दौड़ रही हैं।

यह है घायल
1. (द्वितीय बस ड्राइवर)करण पुत्र राम बहादुर उम्र 40 वर्ष निवासी रनिया कानपुर देहात (ड्राइवर)
2. विमलेश पुत्र हरेंद्र उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम लोहाटा थाना के बलिया
3. आशा सरोज पत्नी राहुल सरोज उम्र 30 निवासी बर्जी थाना कंधरापुर आजमगढ़।
4. गोपाल पुत्र जोधा सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी चितौडा थाना जानसठ मुजफ्फरनगर।
5. हंस कुमार शर्मा पुत्र रामसूरत उम्र 39 वर्ष निवासी सरबसपुर थाना घोसी मऊ।
6. (बच्चा) रूद्रेश पुत्र राहुल उम्र 03 वर्ष निवासी बर्जी थाना कंधरापुर आजमगढ़।
7. अखिलेश पुत्र दयाराम उम्र 30 वर्ष निवासी कठेला इंदरगढ़ कन्नौज
8. गोपाल पुत्र संभु प्रसाद उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम नगरा थाना नगरा बलिया
9. सुमित पुत्र राम पाल निवासी मोहल्ला छोटा देवी खेड़ा तेली बाग लखनऊ।
10. चंदन सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी बांसुरी जागीर थाना मनियर जिला बलिया
11. प्रियंका पत्नी चंदन सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी बांसुरी जागीर थाना मनियर जिला बलिया
12. घायल (एक्सयूवी सवा) राहुल पुत्र जयप्रकाश उम्र 25 वर्ष निवासी मोतिहारी जनपद चंपारण बिहार