निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 5 लाख पदाधिकारी बनाने का लक्ष्य

प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस पंचायत और वार्ड स्तर पर अपने 5 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करने जा रही है. इसको लेकर जिलाध्यक्षों को सर्कुलर भी जारी कर दिया है. इस अभियान का नाम ‘संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ’ रखा गया है. अभियान के माध्यम से कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने का काम करेगी.

PCC चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि इस अभियान को लेकर वे खुद और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली प्रदेश के दौरे पर निकलेंगे और जन जन तक अभियान को पहुंचाने का काम करेंगे. वहीं कांग्रेस 27 मार्च को जयपुर के शहीद पर सरकार के विरोध में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है.

तीन लाख से ज्यादा बनाए जाएंगे पदाधिकारी
इस अभियान के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस की ओर से पहली बार ग्राम पंचायत कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है. इसके जरिए 3 लाख से ज्यादा पदाधिकारी बनाए जाएंगे. वहीं शहरी वार्डों में 2 लाख से ज्यादा पदाधिकारी बनने का लक्ष्य रखा गया है. प्रदेश में वर्तमान में 14 हजार 726 ग्राम पंचायत हैं. पंचायत पुनर्गठन से पहले राजस्थान में 11 हजार 310 ग्राम पंचायतें थीं. लेकिन पंचायत पुनर्गठन के बाद 3 हजार 416 नई ग्राम पंचायत अस्तित्व में आई. इस तरह अब प्रदेश में 14726 ग्राम पंचायतें है. वहीं प्रदेश कांग्रेस की ओर से इन ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत अध्यक्ष सहित 21 लोगों की कार्यकारिणी बनेगी. ऐसे में यहां 3 लाख 23 हजार 972 पदाधिकारी बनेंगे.

21 लोगों की बनेगी वार्ड कार्यकारिणी
वहीं प्रदेश में वर्तमान में 10 हजार 245 शहरी वार्ड हैं. यहां भी प्रदेश कांग्रेस की ओर से वार्ड अध्यक्ष सहित 21 लोगों की वार्ड कार्यकारिणी बनेगी. ऐसे में यहां भी 2 लाख 11 हजार 590 पदाधिकारी बनाए जाएंगे. वहीं प्रदेश कांग्रेस की ओर से तमाम जिलाध्यक्षों को हाल ही में सर्कुलर जारी करके ग्राम पंचायत और शहरी वार्डों में 5 लाख 35 हजार 662 पदाधिकारी बनाने का लक्ष्य दिया गया है. उन्हें 19 अप्रैल तक इस लक्ष्य को पूरा करना है.
एक छोटी और ठीक सी हेडिंग तैयार करें खबर इंट्रो से निकली हुई.