केरल आ गया, दिल्ली-यूपी कब पहुंचेगा मॉनसून, नोट कर लें तारीख

नई दिल्ली: मॉनसून ने केरल में 4 जून को दस्तक दे दी है. 10 दिन की देरी से ही सही मॉनसून की बारिश ने केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आसपास के राज्यों में घनघोर बारिश हो रही है. भारत मौसम विभाग ने मॉनसून सीजन शुरू होने पर मुहर लगाने के साथ केरल और अन्य दक्षिण भारतीय राज्यों में एक हफ्ते तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.

अब उत्सुकता ये है कि उत्तर भारत के राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों तक मॉनसून कब पहुंचेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली के आसपास मॉनसून 30 जून के आसपास पहुंच सकता है. जबकि 15 से 25 जून के बीच उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मॉनसून की बारिश शुरू होती है.

मॉनसून कब पहुंचेगा (Monsoon Alert Today)
मौसम विभाग के अनुमान की मानें तो मध्य भारत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में मॉनसून की बारिश 15 से 20 जून के बीच पहुंचकर बरसात शुरू कर देगा. जबकि पूरे महाराष्ट्र को ये 5 से 10 जून के बीच कवर कर लेगा. गुजरात में भी यह 20 जून तक पहुंच जाएगा. राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों तक यह 25 से 30 जून तक बारिश लेकर आएगा. अगर मौसमी परिस्थितयों में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया तो पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तक भी यह 30 जून से 5 जुलाई तक मॉनसूनी बारिश प्रारंभ हो जाएगी.

मॉनसून पर मौसम विज्ञानी क्या बोले

मॉनसून पर गुड न्यूज
भारत मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने एनडीटीवी से कहा कि मॉनसून ने केरल में दस्तक दे दी है. आज मॉनसून ने पूरे केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और दक्षिणी कर्नाटक के कुछ जिलों को कवर कर लिया है