यूपी पर कहर बनकर टूटी नौतपा की गर्मी; इटावा सबसे हॉट

देश में इस बार गर्मी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। खासतौर से यूपी में सूरज आग उगल रहा है। मौसम पर नजर रखने वाली वेबसाइट AQI.in द्वारा सोमवार को जारी दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों की सूची में यूपी के 23 शहर शामिलहैं।। यह स्थिति देश में पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव की गंभीरता को दर्शाती है। सूची में किसी भी दूसरे देश का कोई शहर शामिल नहीं था। सोमवार सुबह AQI.in के आंकड़ों के अनुसार यूपी का इटावा दुनिया का सबसे गर्म शहर रहा। जहां तापमान 48 डिग्री है। यूपी का प्रयागराज 47 डिग्री के साथ चौथे नंबर पर हैं।

उत्तर प्रदेश के 14 शहर ऐसे हैं, जहां तापमान 47 डिग्री है। जिसमें बांदा, शाहजहांपुर, संभल, मुरादाबाद, सीतापुर, वाराणसी, अलीगढ़, बदायूं भी शामिल हैं। वहीं दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में यूपी के 23 शहर शामिल हैं। इससे पहले बांदा भी दुनिया का सबसे गर्म शहर रह चुका है। लेकिन सोमवार को इटावा गर्मी के मामले में टॉप पर पहुंच गया है।

दुनिया के 50 सबसे गर्म शहर में यूपी के शहरों की लिस्ट
इटावा- 48 डिग्री

प्रयागराज- 47 डिग्री

मैनपुरी- 47 डिग्री

मिर्जापुर-47 डिग्री

औरेया- 47 डिग्री

एटा- 47 डिग्री

फतेहपुर- 47 डिग्री

जौनपुर- 47 डिग्री

शाहजहांपुर-47 डिग्री

मुरादाबाद-47 डिग्री

बांदा-47 डिग्री

सीतापुर-47 डिग्री

वाराणसी-47 डिग्री

बदायूं- 47 डिग्री

अलीगढ़- 47 डिग्री

रामपुर- 46 डिग्री

मुजफ्फऱनगर- 46 डिग्री

अयोध्या- 46 डिग्री

संभल- 46 डिग्री

बिजनौर- 46 डिग्री

अमरोहा- 46 डिग्री

शामली- 46 डिग्री

पीलीभीत- 46 डिग्री

मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले कुछ दिनों तक भीषण लू जारी रह सकती है। इसे देखते हुए कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है।

भीषण गर्मी का असर आम जनजीवन पर भी साफ दिखाई दे रहा है। सड़कें दोपहर में सुनसान नजर आ रही हैं, अस्पतालों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।