उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपीएमएसपी (UPMSP) ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें बताया गया है कि नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा और कैलेंडर में परीक्षाओं और उनके मूल्यांकन की तारीखों के बारे में भी डिटेल में बताया गया है. कैलेंडर के मुताबिक, पहली यूनिट परीक्षा, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जुलाई के दूसरे हफ्ते में आयोजित करने की योजना है, जबकि दूसरी यूनिट परीक्षा, जो एक डिस्क्रिप्टिव एसेसमेंट है, अगस्त के अंतिम हफ्ते में आयोजित की जाएगी.
वहीं, बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 27 जनवरी से 10 फरवरी 2027 तक निर्धारित हैं, जबकि कक्षा 10वीं और 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं फरवरी में होंगी. बोर्ड की ओर से स्कूलों को समय पर मूल्यांकन पूरा करने और अंक अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं और वार्षिक परीक्षाओं के रिजल्ट की तैयारी मार्च में शुरू हो जाएगी.
पहला यूनिट टेस्ट (MCQ): जुलाई 2026 का दूसरा हफ्ता
द्वितीय यूनिट परीक्षा (Descriptive): अगस्त 2026 का अंतिम हफ्ता
अर्धवार्षिक प्रैक्टिकल परीक्षाएं: सितंबर 2026 का चौथा हफ्ता
अर्धवार्षिक लिखित परीक्षाएं: अक्टूबर 2026 के दूसरे-तीसरे हफ्ते में
छमाही अंक अपलोड करने की तारीख: नवंबर 2026 का पहला हफ्ता
तीसरा यूनिट टेस्ट (MCQ): नवंबर 2026 का अंतिम हफ्ता
चौथा यूनिट टेस्ट (Descriptive): दिसंबर 2026 का अंतिम हफ्ता
सिलेबस पूरा करने की आखिरी डेट (कक्षा 10वीं और 12वीं): 10 जनवरी 2027
सिलेबस पूरा करने की आखिरी डेट (कक्षा 9वीं और 11वीं): 25 जनवरी 2027
कक्षा 12वीं की प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा: 11 जनवरी 2027 से
कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं: 18 जनवरी 2027 से
वार्षिक परीक्षाएं (कक्षा 9वीं और 11वीं): 1-10 फरवरी 2027
बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं: 27 जनवरी – 10 फरवरी 2027
बोर्ड परीक्षाएं (थ्योरी): फरवरी 2027
प्री-बोर्ड और अर्धवार्षिक परीक्षाएं शैक्षणिक वर्ष के लिए महत्वपूर्ण मापदंड हैं. ये छात्रों के प्रदर्शन का आकलन करने और उन्हें फाइनल परीक्षाओं के लिए तैयार करने में मददगार होती हैं. कैलेंडर के मुताबिक, कक्षा 10वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम को पूरा करने की आखिरी डेट 10 जनवरी 2027 है, जबकि कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए आखिरी डेट 25 जनवरी 2027 है. वहीं, कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड थ्योरी परीक्षाएं 18 जनवरी से शुरू होंगी, जबकि कक्षा 12वीं की प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 जनवरी से शुरू होंगी. इसी तरह कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 1 फरवरी से 10 फरवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी.