यूपी वालों सावधान! अब शुरू होने वाली है हाड़ कंपाने वाली ठंड, IMD ने कर दी खतरनाक भविष्यवाणी उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड लोगों को सताने लगेगी. इस बीच मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी कर दिया है. ऐसे में यहां पढ़िए मौसम का ताजा हाल?
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद लगातार तापमान लुढ़कता जा रहा है. जिससे दिन ब दिन ठंड बढ़ती जा रही है. कहा जा रहा है कि जल्द ही लोगों को कड़ाके की ठंड महसूस होने लगेगी. फिलहाल उन्हें सुबह और रात में ही ठंड का सामना करना पड़ता है.
कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड?
इस बीच मौसम विभाग ने मौसम को लेकर नई भविष्यवाणी कर दी है. मौसम विभाग का कहना है कि जैसे-जैसे नवंबर के दिन घटेंगे, वैसे-वैसे ठंड बढ़ती जाएगी. इस महीने के आखिरी तक अच्छी खासी ठंड की शुरूआत हो जाएगी, जो लगातार बढ़ती जाएगी.
कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, 6 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क बना रह सकता है. हालांकि, दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाया रहा. जबकि, 7 और 8 नवंबर को मौसम शुष्क बना रहेगा और सुबह कोहरा छाएगा.
कोहरा छाने के आसार
ठीक ऐसे ही 9, 10 और 11 नवंबर को बेशक मौसम साफ रहेगा, लेकिन यूपी में सुबह के वक्त कोहरा छाने की संभावना है. फिलहाल, प्रदेश के तापमान लगातार उतार चढ़ाव का दौर जारी है. यहां कभी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है तो अधिकतम तापमान में कमी आ रही है.
इन जिलों में छाया कोहरा
मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के सभी 75 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है. आज लखनऊ, मेरठ, मथुरा, झांसी, ललितपुर, सहारनपुर, शामली, अलीगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, प्रतापगढ़, आजमगढ़, गाजीपुर, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, रायबरेली, अमेठी, रामपुर, बरेली समेत कई जिलों में सुबह हल्का कोहरा या धुंध दिखाई दिया.
कैसा है तापमान का हाल?
अब अगर तापमान की बात करें तो अभी ज्यादातर जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान अपने सामान्य से ऊपर है, लेकिन बरेली में न्यूनतम तापमान बहुत लुढ़क गया है. यहां 13.8℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 2.6℃ नीचे है.
इन जिलों का न्यूनतम तापमान
ऐसे ही मेरठ और शाहजहांपुर में 15.6℃, नजीबाबाद में 16.2℃, बाराबंकी और हरदोई में 16.5℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है. जबकि, लखनऊ में 18.4℃ न्यूनतम और 30.4℃ अधिकतम रहा.