यूपी के इस जिले में बनेंगे 3 नई चमचमाती सड़कें, जाम से मिलेगा छुटकारा

यूपी की रोड कनेक्टिविटी को और बेहतर करने के लिए अलग-अलग जिलों में मार्गों के निर्माण और चौड़ीकरण को लेकर शासन ने स्वीकृति दी है. इसी क्रम में पूर्वांचल के एक और जिले का सफर भी सुविधाजनक होने वाला है. यहां तीन सड़कों का निर्माण किया जाएगा.

यूपी के जिस जिले में तीन नई सड़कों का निर्माण होना है, वह है पूर्वांचल का अंबेडकरनगर जिला. तीन सड़कों के बनने से जिले का सफर आसान और सुविधाजनक बनेगा और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द इसना निर्माण शुरू हो जाएगा.

जाम से मिलेगी राहत
इन जर्जर सड़कों के निर्माण होने से लोगों को जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा. ट्रैफिक लोड बढ़ने से लोगों को अभी बेवजह जाम की समस्या से जूझना पड़ता है. सड़कें बनने से यह परेशानी दूर होगी और सफर में लगने वाला समय भी घटेगा.

कहां बनेगी सड़कें
यह सड़कें जिले की कटेहरी विधानसभा में बनेंगी. जिस पर करीब 261.33 लाख रुपये खर्च होंगे. यह भीटी विकासखंड में शामिल हैं. जिसमें सरायजंगल-बालेडीहा लिंक रोड भी है. इस 1.2 किलोमीटर लंबे रोड के लिए 79.90 लाख की स्वीकृति मिली है.

जैतपुर खास-नट का पूरा
इसके अलावा जैतपुर खास-नट का पूरा संपर्क मार्ग का निर्माण होगा. यह करीब 1.5 किलोमीटर लंबा है. इसके लिए 119.11 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं जिसमें कार्यदायी संस्था को पहली किस्त में 33.32 लाख की किस्त भेजी जा चुकी है.

भीटी-सोनार लिंक रोड
इसके अलाबा भीटी से सोनार के बीच एक किलोमीटर लंबी लिंक रोड का निर्माण किया जाएगा. इसको लेकर 62.32 लाख रुपये को मंजूरी मिली है. पहली किस्त में कार्यदायी संस्था को 17.43 लाख रुपये भेजे जा चुके हैं.